पाक से पंजाब में तस्करी, नेपाल हो गया फरार, अब गुजरात से गिरफ्तार हुआ तस्कर

1 hour ago

होमताजा खबरgujarat

पाक से पंजाब में तस्करी, नेपाल हो गया फरार, अब गुजरात से गिरफ्तार हुआ तस्कर

Last Updated:February 27, 2026, 11:32 IST

गुजरात एटीएस ने पंजाब पुलिस को गिरफ्तारी के बारे में सूचित कर दिया है. आगे की जांच के लिए आरोपी की हिरासत हस्तांतरित करने की कानूनी प्रक्रिया चल रही हैं.

पाक से पंजाब में तस्करी, नेपाल हो गया फरार, अब गुजरात से गिरफ्तार हुआ तस्करZoom

गुजरात एटीएस ने में पंजाब के सबसे वांछित आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है. वो रखियाल इलाके से गिरफ्तार किया है.आरोपी पाकिस्तान से पंजाब में हेरोइन और हथियारों की तस्करी के एक मामले में शामिल है. फिलहाल वो अहमदाबाद में रह रहा था. इसके बाद गुजरात एटीएस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और मामले में आगे की कार्रवाई की.

एटीएस अधिकारियों ने बताया है कि यह गिरफ्तारी एटीएस अधिकारी को मिली पुख्ता खुफिया जानकारी के बाद हुई है. तस्करी के मामले में आरोपी पंजाब से भाग गया, नेपाल गया, फिर बिहार से होते हुए फिलहाल अहमदाबाद में छिपा हुआ है. इस जानकारी को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साझा किया गया. इसके बाद एक टीम का गठन किया गया. एटीएस टीम ने रखियाल में निगरानी रखी. पता चलते ही उसे हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ के लिए अहमदाबाद स्थित एटीएस कार्यालय लाया गया.

ये है पूरा मामला

इस मामले का मुख्य आरोपी अमृतसर की भल्ला कॉलोनी में रहने वाला रहमत अली शेख है. वह पाकिस्तान बॉर्डर से पंजाब में हेरोइन और हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का सक्रिय सदस्य है. जनवरी महीने में रहमत अली ने पाकिस्तान सीमा से हेरोइन, हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल की एक खेप लाया था. उसे पंजाब के तस्करों को सप्लाई की थी. इस संबंध में पंजाब के अमृतसर जिले के राजासांसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था.

पंजाब पुलिस ने इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. उनके पास से 42 किलो हेरोइन, 4 हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल और 46 कारतूस बरामद हुए थे. अपने साथियों के पकड़े जाने के डर से रहमत अली पंजाब से फरार हो गया. पुलिस से बचने के लिए आरोपी पहले पंजाब से भागकर नेपाल चला गया. वहां कुछ समय बिताने के बाद वह बिहार के रास्ते भारत में दाखिल हुआ. इसके बाद  वो गुजरात के अहमदाबाद पहुंच गया.

कढ़ाई कारखाने में छिपकर काम कर रहा था आरोपी

आरोपी अहमदाबाद के रखियाल इलाके में एक कढ़ाई के कारखाने में छिपकर रहने लगा. वह वहां मजदूर के रूप में काम करने की योजना बना रहा था ताकि किसी को उस पर शक न हो. इसी समय गुजरात एटीएस के डीवाईएसपी हर्ष उपाध्याय को आरोपी के रखियाल में होने की गुप्त सूचना मिली. इस आधार पर एटीएस ने कारखाने पर छापा मारकर रहमत अली शेख को दबोच लिया.

First Published :

February 27, 2026, 11:32 IST

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login

Read Full Article at Source