मजेदार चुटकुले: टीचर ने पूछा- 'क्लास में सो क्यों रहे हो?' छात्र ने कही ऐसी बात, सुनकर आ जाएगी हंसी!

1 hour ago

Last Updated:February 27, 2026, 10:46 IST

आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. इनमें सबसे मजेदार चुटकुला एक टीचर और स्टूडेंट का है जिसमें टीचर छात्र से पूछती है कि वो सो क्यों रहा है.

 टीचर ने पूछा- 'क्लास में सो क्यों रहे हो?' छात्र ने दिया जवाब!Zoom

पढ़िए मजेदार चुटकुले. (फोटो: Canva)

1. गिरते बालों से परेशान युवाओं के मन की बात-
“जब मेरे सिर के बाल ही मेरे साथ रहना नहीं चाहते तो मैं लोगों से क्या ही उम्मीद करूं!”

2. अच्छा और सच्चा दोस्त वहीं होता है जिसे देख कर आपकी पत्नी भी कहने लगे-
“आ गया लुच्चा! मेरे भोले-भाले पति को बिगाड़ कर रख दिया है!”

3. टॉयलेट में बैठा आदमी अगर लड़की से चैटिंग कर रहा हो तो, पैर में झुनझुनी आने की बात तो छोड़ो, लकवा मार जाने तक वही बैठा रहेगा!

4. अगर पत्नी का मन है कि वो आपको 2 बातें सुनाना चाहतीं हैं तो वो पति को नींद से जगा कर भी सुना देती है लेकिन सुनाएगी ज़रूर!

5. छोटी हाइट की लड़कियों को बड़ा फायदा होता है, बड़े होने के बाद भी रिश्तेदार पैसे देकर जाते हैं, “ले बेटी कुरकुरे खा लेना!”

6. परसों चोर एक लड़की का मोबाइल चुरा कर ले गया.
कल इज्जत के साथ मोबाइल घर पर वापस कर गया और बोला- “बहन दो दिन से तेरे सारे बाबू भूखे हैं! जाकर पहले उनको थाना खिला दे!”

7. गांव में प्रवचन हो रहा था.
महाराज बोले- “मृत्यु एक अटल सत्य है. इस गांव का प्रत्येक मनुष्य कभी न कभी जरूर मरेगा!”
महाराज के वचन सुनकर वहां उपस्थित गांव के सभी श्रोता रोने लगे.
उन्हीं के बीच बैठा झामलू जोर-जोर से हंसने लगा.
महाराज को उसपर बहुत दया आई.
उन्होंने पूछा- “क्यों हंस रहे हो?”
झामलू- “मैं इस गांव का नहीं हूं!”
महाराज ने उसे तबला फेंककर मारा.

8. साइंस टीचर- “क्लास में सो रहे हो?”
राजू- “नहीं टीचर, गुरुत्वाकर्षण से सिर नीचे गिर रहा है.”

9. रिश्तेदार- “तुम स्कूल किस लिए जाते हो?”
लड़का- “‘मैम मे आई ड्रिंक वॉटर’ और ‘मैम मे आई गो टू टॉयलेट’ के लिए.”

10. रात को पति-पत्नी में लड़ाई हुई. दोनों अलग-अलग कमरों में सोए.
सुबह बीवी की नींद खुली तो उसने देखा, पति एक ग्लास में दूध और प्लेट में बिस्किट लिए उसके सामने खड़ा है.
बीवी खुश हो गई, उसने कहा- “तो तुमने अपनी गलती मान ली?”
पति- “नहीं, बस आज नाग पंचमी है, तो सोचा कि नागिन को दूध पिलाकर अपने बुरे कर्मों को अच्छा कर लूं.”

11. पप्पू (डॉक्टर से)- “क्या आप बिना दर्द के दांत निकाल लेते हैं?”
डॉक्टर- “नहीं, ये संभव नहीं है.”
पप्पू- “मैं निकाल लेता हूं.”
डॉक्टर- “अच्छा, वो कैसे?”
पप्पू (दांत दिखाकर हंसते हुए)- “ऐसे!”

About the Author

Ashutosh Asthana

आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल मी...और पढ़ें

First Published :

February 27, 2026, 10:46 IST

Read Full Article at Source