GK : भूल जाइए ईरान-अमेरिका और इजराइल की जंग, इन देशों में 5 साल से छिड़ा है युद्ध और सिविल वार

1 hour ago

होमताजा खबरcareer

भूल जाइए ईरान-इजराइल जंग, इन देशों में 5 साल से छिड़ा है युद्ध और सिविल वार

Last Updated:March 02, 2026, 17:19 IST

GK : ईरान का इजराइल और अमेरिका से भयंकर युद्ध चल रहा है. पिछले पांच साल से दुनिया के कई देशों में जंग और सिविल वार चल रहे हैं. जिसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है. आइए जानते हैं उन देशों के बारे में, जहां सिविल वार और जंग से तबाही मची है.

भूल जाइए ईरान-इजराइल जंग, इन देशों में 5 साल से छिड़ा है युद्ध और सिविल वारZoom

GK : ईरान और इजराइल के बीच टकराव दशकों पुराना है.

नई दिल्ली. ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल ने युद्ध छेड़ दिया है. हालांकि यह मौजूदा समय में चल रहा कोई एकमात्र युद्ध नहीं हैं. पिछले पांच वर्षों में दुनिया का माहौल काफी अस्थिर रहा है. कई साल से जारी युद्धों का असर सिर्फ लड़ने वाले देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया खासकर तेल्र व्यापार और महंगाई पर पड़ रहा है. आइए जानते हैं पिछले पांच साल से चल रहे बड़े युद्धों के बारे में.

रूस और यूक्रेन का युद्ध

सबसे बड़ा युद्ध रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा है. फरवरी 2022 में शुरू हुई जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. आज भी दोनों देशों के बीच मिसाइल हमले, ड्रोन हमले और तोपखाने की लड़ाई जारी है. इस युद्ध के कारण यूरोप की सुरक्षा व्यवस्था बदल गई और दुनिया में अनाज तथा ईंधन की कीमतों पर असर पड़ा.

इजराइल और हमास के बीच जंग

दूसरा बड़ा संघर्ष इज़राइल और गाज़ा पट्टी में हमास के बीच जारी है, जो अक्टूबर 2023 में बड़े हमले के बाद शुरू हुआ. इसके बाद गाज़ा क्षेत्र में लगातार बमबारी और जमीनी कार्रवाई होती रही. इस युद्ध ने पूरे मध्य-पूर्व को तनावपूर्ण बना दिया और कई देशों को इसमें राजनीतिक रूप से शामिल कर दिया.

सूडान में सिविल वार

अफ्रीका में सूडान में गृहयुद्ध चल रहा है, जहाँ सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच राजधानी खार्तूम सहित कई शहरों में लगातार लड़ाई हो रही है. लाखों लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हुए हैं और मानवीय संकट गहरा गया है.

म्यामार में सिविल वार

एशिया में म्यांमार में 2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद सेना और लोकतंत्र समर्थक समूहों के बीच संघर्ष जारी है. कई सीमावर्ती इलाकों में वास्तविक युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है और लोगों का बड़े पैमाने पर पलायन हुआ है.

यमन में सिविल वार

मध्य-पूर्व में ही एक और तनाव लाल सागर क्षेत्र में देखने को मिला, जहां यमन के हूती विद्रोहियों ने समुद्री जहाज़ों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए. इसके जवाब में अमेरिका और उसके सहयोगियों ने जवाबी सैन्य कार्रवाई की. इस कारण दुनिया के बड़े व्यापारिक समुद्री मार्ग प्रभावित हुए और सामान की ढुलाई महंगी हो गई.

About the Author

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे...और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

March 02, 2026, 17:19 IST

Read Full Article at Source