Last Updated:March 06, 2026, 11:37 IST
Fastest T20 World Cup Century: इस समय पूरी दुनिया में क्रिकेट प्रेमी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मैच में टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ने वाला बल्लेबाज भी खेलेगा, जिस पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी होगी.

Fastest T20 World Cup Century: इस समय पूरे भारत में टी20 वर्ल्ड कप का खुमार छाया हुआ है. देशभर में हर कोई अब यही दुआ कर रहा है कि इंडिया रविवार, 8 मार्च 2026 को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर जीत हासिल करे और टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करे. हालांकि, यह आसान नहीं होने वाला है. क्योंकि न्यूजीलैंड के पास एक ऐसा घातक बल्लेबाज है, जो किसी भी समय मैच का रुख पलट सकता है. वह अकेले के दम पर मैच जिताने कि हिम्मत रखता है. यह वही बल्लेबाज है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक भी जड़ा है. इसलिए टीम इंडिया को अगर फाइनल जीतना है, तो अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा अपनी गेंदबाजी पर ध्यान देना होगा, वरना यह बल्लेबाज इंडिया को 19 नवंबर 2023 की याद दिला देगा, जिस दिन कंगारुओं ने भारत को भारत में ही ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में हरा दिया था.
किस बल्लेबाज ने ठोका टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक?
दरअसल, हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) की, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमी फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 33 गेंदों में 100 रन जड़ दिए थे. ऐसा कारनामा करने वाले वह पहले बल्लेबाज है. इसी के साथ उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे कम गेंदों में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
300+ के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी
फिन एलन ने अपनी इस पारी में कुल 10 चौके और 8 छक्के लगाए. उन्होंने 300 से अधिक के स्ट्राइक रेट से अपना शतक जड़ा और महज 13वें ओवर में ही अपनी टीम को पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच ना हारने वाली साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दिलाई. इसके अलावा, बता दें कि उन्होंने शुरुआती 50 रन 19 गेदों में बनाए थे. लेकिन बाकी के 50 रन उन्होंने 14 गेंदों में ही ठोक दिए. उन्होंने मैच के दौरान पहले विकेट के लिए अपने साथी टिम सीफर्ट (Tim Seifert) के साथ मिलकर 117 रनों की पार्टनरशिप भी की, जिसने न्यूजीलैंड को जीत से पहले ही फाइनल का टिकट थमा दिया.
फिन एलन से पहले इस बल्लेबाज के नाम था यह रिकॉर्ड
फिन एलन से पहले टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था. उन्होंने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मजह 47 गेंदों में शतक जड़ा था. इसके अलावा, खास बात यह है कि इसके पहले भी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम ही था, जब उन्होंने साल 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मात्र 50 गेंदों में अपना शतक जड़ दिया था.
About the Author
कुणाल झा एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन साल से ज्यादा का अनुभव है. वह नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के कई अलग-अलग मुद्दों को कवर करते हैं. करियर, एजुकेशन, जॉब और स्पोर्ट्स जैसी फील्ड में...और पढ़ें
First Published :
March 06, 2026, 11:37 IST

3 hours ago
