Last Updated:March 06, 2026, 12:08 IST
27 साल की एलेक्जेंड्रा को अपने से 22 साल बड़े एंड्रयू से प्यार हो गया, जो एक कंपनी में CEO हैं. एंड्रयू न तो शादी करना चाहते हैं और न ही उन्हें बच्चे चाहिए, क्योंकि वे नसबंदी करा चुके हैं. लेकिन हाल ही में लड़की ने अपने बेडरूम सीक्रेट का खुलासा कर दिया.

प्यार की कोई उम्र नहीं होती, यह बात 27 साल की एलेक्जेंड्रा कॉर्निश और 49 साल के एंड्रयू चान की जोड़ी को देखकर बिल्कुल सटीक बैठती है. एलेक्जेंड्रा अपने पार्टनर से 22 साल छोटी हैं, लेकिन उनके लिए यह उम्र का फासला कोई बाधा नहीं है. हालांकि, इस रिश्ते की हकीकत आम जोड़ियों से काफी अलग है. एंड्रयू एक कंपनी के सीईओ हैं और वे शादी के बंधन में विश्वास नहीं रखते. इतना ही नहीं, उन्होंने 31 साल की उम्र में ही नसबंदी करा ली थी, जिसका मतलब है कि इस कपल के भविष्य में बच्चों की कोई जगह नहीं है. लेकिन हाल ही में इनके बेडरूम सीक्रेट का खुलासा हुआ है, जो किसी के भी होश उड़ा देगा. दरअसल, ये दोनों बिस्तर पर भूलने की बीमारी ‘डिमेंशिया’ से बचने के लिए दिमागी कसरत वाले गेम खेलते हैं. आइए जानते हैं इनकी गजब की लवस्टोरी के बारे में.
अपने रिश्ते के बारे में 27 साल की एलेक्जेंड्रा ने ईमानदारी से स्वीकार किया कि बड़े उम्र के पुरुष को डेट करने से जुड़े कुछ रूढ़िवादी सच उनके रिश्ते में भी लागू होते हैं. उन्होंने बताया, ‘मैं झूठ नहीं बोलूंगी, एंड्रयू अक्सर खर्चों का बड़ा हिस्सा उठाते हैं. कभी-कभी मुझे उनके हेल्थ की चिंता भी होती है, क्योंकि वे मुझसे काफी बड़े हैं.’ अपने बेडरूम सीक्रेट के बारे में खुलासा करने वाला उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे बेड पर एंड्रयू के साथ डिमेंशिया प्रिवेंशन गेम खेलती नजर आई थीं. एलेक्जेंड्रा कहती हैं कि वे इसका मजाक जरूर उड़ाते हैं, लेकिन असलियत में बढ़ती उम्र से जुड़ी मेडिकल चिंताएं उनके मन में रहती हैं. इस रिश्ते को स्वीकार करना एलेक्जेंड्रा के परिवार के लिए आसान नहीं था. उनकी मां एंड्रयू से सिर्फ कुछ महीने ही बड़ी हैं, इसलिए शुरुआत में वे इस रिश्ते से खुश नहीं थीं.
एलेक्जेंड्रा के कुछ पुराने दोस्तों ने भी दोनों के रिश्ते पर तंज कसे, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता और लोगों ने एंड्रयू को करीब से जाना, सबको समझ आ गया कि वे दोनों एक-दूसरे के लिए कितने सही हैं. एंड्रयू पहले से तलाकशुदा हैं और उनके पिछली शादी से तीन बच्चे हैं. उनका मानना है कि शादी किसी रिश्ते की सफलता को परिभाषित नहीं करती, बल्कि कई बार लोगों को लापरवाह बना देती है. इन दोनों की पहली मुलाकात साल 2022 में हुई थी. एलेक्जेंड्रा उस समय एक टैटू पार्लर में काम करती थीं और एंड्रयू वहां एक खास टैटू बनवाने के लिए आए थे. पहली ही मुलाकात में दोनों के बीच ऐसी बात जमी कि वे घंटों तक रेस्टोरेंट में बैठे बातें करते रहे. उसके बाद से वे हफ्ते में कम से कम पांच बार मिलने लगे. आज यह जोड़ा सिंगापुर और सिडनी के बीच सफर करते हुए अपनी जिंदगी एन्जॉय कर रहा है.
एलेक्जेंड्रा कहती हैं कि उन्हें बच्चे न होने का कोई मलाल नहीं है, क्योंकि वे खुद भी कभी मां बनने के लिए बहुत उत्सुक नहीं थीं. एलेक्जेंड्रा उन लोगों को करारा जवाब देती हैं जो कहते हैं कि उम्र के फासले की वजह से उनके बीच कुछ भी सामान्य नहीं होगा. वे कहती हैं, ‘यह पूरी तरह गलत है. हम दोनों फिटनेस और ट्रैवलिंग को लेकर बहुत जुनूनी हैं और हमारी सोच भी एक जैसी है. एंड्रयू मेरे लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मुझे बहुत प्रेरित करते हैं.’ उन्होंने उन दोस्तों से भी दूरी बना ली है जो उनके रिश्ते को लेकर भद्दे कमेंट्स करते थे. आज एलेक्जेंड्रा और एंड्रयू बिना किसी अंगूठी या मैरिज सर्टिफिकेट के एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं. उनकी कहानी यह दिखाती है कि एक सफल रिश्ते के लिए समाज के बनाए नियमों पर चलना जरूरी नहीं है, बल्कि आपसी समझ और सम्मान ही सबसे बड़ी नींव होती है.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर के तौर कार्यरत. इंटरनेशनल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल सिनेमा के इंचार्ज. डेढ़ दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. नेटवर्क 18 के अलावा टाइम्स ग्रुप, ...और पढ़ें
First Published :
March 06, 2026, 12:08 IST

3 hours ago
