CBSE Board Exam 2026 : मिडिल-ईस्ट में कल की CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा स्थगित, देखें कौन-कौन देश के लिए है आदेश

1 hour ago

होमताजा खबरcareer

मिडिल ईस्ट के इन देशों में कल की CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित

Last Updated:March 01, 2026, 15:46 IST

CBSE Board Exam 2026 : सीबीएसई ने मध्य पूर्व के देशों में 2 मार्च की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी है. बोर्ड ने यह फैसला ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल के बीच छिड़ी जंग के मद्देनजर लिया गया है.

मिडिल ईस्ट के इन देशों में कल की CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित Zoom

CBSE Board Exam 2026 : सीबीएसई ने छात्रों से आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने को कहा है.

CBSE Board Exam 2026 : ईरान की अमेरिका और इजराइल के साथ जंग की आग ने पूरे मध्य-पूर्व एशिया को लपेट लिया है. सऊदी अरब समेत कई देश में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. सीबीएसई की ओर से नोटिस जारी करके कहा गया है कि यह फैसला मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा, मानसिक शांति तथा परीक्षा-प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है. यह आदेश बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, क़तर, सऊदी अरब तथा संयुक्त अरब अमीरात में स्थित सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगा.

बोर्ड की ओर से सूचित किया गया है कि 2 मार्च 2026 (सोमवार) को आयोजित होने वाली दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं अब पूर्व निर्धारित तिथि पर आयोजित नहीं होंगी. नई परीक्षा तिथियों की घोषणा परिस्थितियों की समीक्षा के बाद की जाएगी. साथ ही बोर्ड 3 मार्च 2026 को स्थिति की दोबारा समीक्षा करेगाऔर 5 मार्च 2026 से आगे प्रस्तावित परीक्षाओं के संबंध में उपयुक्त निर्णय लेगा. इससे स्पष्ट है कि बोर्ड विद्यार्थियों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचना चाहता है.

Important Update on
CBSE Class X and Class XII Exams in the Middle East Regions pic.twitter.com/6rVteajQFV

स्कूल से बनाए रखें संपर्क

सीबीएसई ने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वे अपने-अपने स्कूलों के संपर्क में बने रहें. साथ ही सिर्फ आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें. अफवाहों या अपुष्ट समाचारों से बचना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि ऐसी सूचनाएं अनावश्यक तनाव उत्पन्न कर सकती हैं. अभिभावकों को भी बच्चों का मनोबल बनाए रखने तथा उन्हें नियमित अध्ययन जारी रखने के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि नई तिथि घोषित होने पर वे तैयार रहें.

यह निर्णय दर्शाता है कि शिक्षा केवल परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं. बोर्ड ने विभिन्न भारतीय दूतावासों और संबंधित अधिकारियों को भी इस विषय में सूचित किया है ताकि समन्वय बना रहे और छात्रों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो.

परीक्षा रद्द होने का फेक नोटिफिकेशन

इससे पहले एक नोटिफिकेशन वायरल हुआ था. जिसमें कहा गया था कि मध्य-पूर्व क्षेत्र में 10वीं और 12वीं की कुछ बोर्ड परीक्षाएं पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं. छात्रों को बिना परीक्षा दिए आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंक प्रदान किए जाएंगे. सीबीएसई ने इस नोटिफिकेशन को भ्रामक और असत्य करार दिया है.

वायरल सूचना के अनुसार कहा गया था कि भाषा विषयों के शेष प्रश्न-पत्रों को रद्द कर दिया गया है तथा सामाजिक विज्ञान की परीक्षा भी आयोजित नहीं होगी. साथ ही यह भी बताया गया कि विद्यार्थियों के अंक आवधिक परीक्षाओं, प्री-बोर्ड और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तय किए जाएंगे और किसी भी छात्र को अनुत्तीर्ण नहीं किया जाएगा. बोर्ड ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार का कोई आधिकारिक निर्णय जारी नहीं किया गया है और यह दस्तावेज़ केवल भ्रम फैलाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है.

सीबीएसई ने सभी विद्यालयों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और प्रमाणित स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें. किसी भी व्हाट्सऐप संदेश, सोशल मीडिया पोस्ट या बिना पुष्टि वाले परिपत्र को आगे साझा करना गलत सूचना के प्रसार को बढ़ावा देता है और इससे छात्रों में अनावश्यक तनाव उत्पन्न होता है. विद्यालयों को भी निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत सही जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाएं.

About the Author

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे...और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

March 01, 2026, 15:46 IST

Read Full Article at Source