Last Updated:February 01, 2026, 15:37 IST
Alwar Water Supply: अलवर शहरवासियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे अलवर को जल्द ही चंबल नदी का पानी मिलने वाला है. चंबल जल परियोजना के तहत शहर में शुद्ध और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे टैंकरों और अनियमित जल आपूर्ति की समस्या काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है. यह परियोजना अलवर के लाखों लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी.
alwar water crisisAlwar News: गर्मियों के मौसम में अलवर जिले में पेयजल संकट गहरा जाता है, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जिले के कई इलाके डार्क जोन घोषित हैं, जिससे जल संकट और अधिक गंभीर हो गया है. लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण जिले में वाटर लेवल काफी नीचे चला गया है, परिणामस्वरूप पेयजल की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है.
लेकिन अलवर शहर में अब जल्द ही पेयजल संकट दूर दूर होने जा रहा है जो शहर वासियों के लिए राहत मिलेगी. राज्य सरकार चंबल नदी से पानी अलवर लाने की तैयारी में लगी हुई है. हाल ही में राज्य सरकार की ओर से चंबल का पानी भरतपुर जिले तक लाया जा रहा था लेकिन अब संशोधित डीपीआर तैयार की गई जिसमें अलवर को भी शामिल किया गया है. अब जुगरावर से दो प्वाइंटों से यह पानी अलवर शहर लाने की तैयारी है. चंबल का पानी अलवर शहर में आने से शहर वासियों को पेयजल संकट से निजात मिलने से करीब 264 लाख लीटर पानी की कमी पूरी हो सकेगी.
पानी मिलने की योजना बनाई जा रही
अलवर शहर विधायक व राजस्थान सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि लंबे समय से अलवर शहर वासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था, इस समस्या को दूर करने के लिए चंबल नदी का पानी लाने की योजना तैयार की गई है. राज्य सरकार की ओर से चंबल योजना के लिए तैयार की गई संशोधित डीपीआर में अलवर शहर को भी शामिल किया गया है. उन्होंने बताया कि चंबल से अलवर शहर को प्रतिदिन करीब 50 एम पानी मिलने की योजना बनाई जा रही है. जिससे शहर में चंबल का पानी आने के बाद पानी की कमी काफी हद तक पूरी हो सकेगी.
पानी की कमी को दूर किया जा सके
मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि अलवर शहर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए सिलीसेढ़ झील से पानी लाने की योजना का बजट घोषणा होने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किया जा चुका है. साथ ही ईआरसीपी की योजना से भी अलवर को पानी आना है. जिसका जल्द से जल्द काम पूरा किया जाएगा ताकि अलवर शहर में पानी की कमी को दूर किया जा सके.
गर्मियों में पानी की किल्लत बढ़ जाती
अलवर शहर में लाखों की आबादी रहती है. जिसके कारण गर्मियों में पानी की किल्लत बढ़ जाती है. पानी की समस्या को दूर करने के लिए नेताओं ने वादे किया लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है, लेकिन अब संशोधित डीपीआर में अलवर को शामिल करने से पानी की कमी काफी हद तक पूरी हो सकेगी.
पेयजल की सप्लाई
अलवर शहर में प्रतिदिन 574 लाख लीटर पानी की आवश्यकता है, जबकि करीब 310 लाख लीटर पेयजल की सप्लाई हो रही है. अभी 264 लाख लीटर पानी की कमी चल रही है. वहीं, गर्मियों के सीजन में अलवर शहर में करीब 40 लाख लीटर पानी की मांग और बढ़ जाती है, इससे मांग व आपूर्ति का अंतर 300 लाख लीटर से ज्यादा पहुंच जाता है. मांग और आपूर्ति का यही अंतर अलवर शहर का पेयजल संकट रहा है.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion...और पढ़ें
Location :
Alwar,Rajasthan
First Published :
February 01, 2026, 15:37 IST

1 hour ago
