JEE Main 2026: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा कब होगी? 25 फरवरी तक भर लें आवेदन फॉर्म, फिर नहीं मिलेगा मौका

1 hour ago

Last Updated:February 01, 2026, 15:45 IST

JEE Main 2026: एनटीए ने जेईई मेन 2026 सत्र 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. उम्मीदवार 25 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

JEE मेन सत्र 2 परीक्षा कब होगी? इस डेट तक भर लें फॉर्म, फिर नहीं मिलेगा मौकाJEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा अप्रैल में होगी

नई दिल्ली (JEE Main 2026). एनटीए ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा शेड्यूल की भी जानकारी दी है. जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक स्टूडेंट्स एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर इससे जुड़े अपडेट्स चेक कर सकते हैं. जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स भी सेशन 2 अटेंप्ट कर सकते हैं.

इस बार एनटीए ने जेईई मेन आवेदन प्रक्रिया को दो श्रेणियों में विभाजित किया है- वे छात्र जो पहले सत्र में शामिल हो चुके हैं और वे जो पहली बार सत्र 2 के लिए आवेदन कर रहे हैं. उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के दौरान केवल 1 ही आवेदन पत्र भरने की सलाह दी जाती है. एक से अधिक आवेदन जमा करने पर इसे ‘अनुचित साधन’ (UFM) माना जाएगा और भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है. कॉन्टैक्ट डिटेल्स के लिए अपने साथ ही अभिभावकों के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी दे सकते हैं.

जेईई मेन 2026 सत्र 2 रजिस्ट्रेशन शेड्यूल

एनटीए के ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 (रात 09:00 बजे तक) निर्धारित की गई है. वहीं, आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए छात्रों को इसी तारीख की रात 11:50 बजे तक का समय दिया गया है.

पुराने और नए उम्मीदवारों के लिए अलग नियम

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि जिन स्टूडेंट्स ने सत्र 1 के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, उन्हें फिर से नया फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है. वे अपने पुराने आवेदन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके केवल नीचे लिखे विकल्प चुन सकते हैं:

पाठ्यक्रम (पेपर) का चुनाव प्रश्न पत्र का माध्यम उपलब्ध विकल्पों के अनुसार परीक्षा शहर सत्र 2 के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान

जो छात्र पहली बार आवेदन कर रहे हैं, उन्हें https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर पूरी पंजीकरण प्रक्रिया नए सिरे से पूरी करनी होगी.

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?

जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. किसी अन्य माध्यम से भेजा गया फॉर्म मान्य नहीं होगा. रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सभी निर्देश एनटीए सूचना बुलेटिन के अनुसार भरें वरना उन्हें अयोग्य घोषित किया जा सकता है. अगर किसी छात्र को आवेदन करने में कोई कठिनाई आती है तो वे NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं.

NTA ने चेतावनी दी है कि 1 छात्र को केवल 1 ही आवेदन पत्र जमा करना चाहिए. अधिक आवेदन नंबर होने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसे अनुशासनहीनता और नियमों का उल्लंघन माना जाएगा.

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें

First Published :

February 01, 2026, 15:45 IST

homecareer

JEE मेन सत्र 2 परीक्षा कब होगी? इस डेट तक भर लें फॉर्म, फिर नहीं मिलेगा मौका

Read Full Article at Source