AFC Asian Cup 2026: ईरान की महिला फुटबॉल टीम का बड़ फैसला, मैच से पहले राष्ट्रगान गाने से किया मना

2 hours ago

Last Updated:March 03, 2026, 10:32 IST

AFC Asian Cup 2026: ईरान की महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने एशियन कप के उद्घाटन मैच में पूरी दुनिया के सामने इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से मना कर दिया. साउथ कोरिया ने यह मैच 3-0 से जीत लिया. किम हे-री के दो गोल और चो यू-री के एक गोल की मदद से कोरियाई टीम ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की.

ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने मैच से पहले राष्ट्रगान गाने से किया मना Zoom

एएफसी एशियन कप 2026 में ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया.

नई दिल्ली. ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने ऑस्ट्रेलिया में एएफसी एशियन कप 2026 के अपने पहले मैच में एक बड़ा संदेश दिया. उन्होंने साउथ कोरिया के खिलाफ मैच से पहले इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया. ईरान की महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने एशियन कप के उद्घाटन मैच में पूरी दुनिया के सामने इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से मना कर दिया. साउथ कोरिया ने यह मैच 3-0 से जीत लिया. किम हे-री के दो गोल और चो यू-री के एक गोल की मदद से कोरियाई टीम ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की.

साउथ कोरिया के खिलाफ हार के बावजूद ईरानी महिलाओं के इस साहसिक कदम की पूरी दुनिया में सराहना हो रही है. उन्होंने पूरी दुनिया के सामने डटकर खड़े होने का साहस दिखाया. भारतीय महिला फुटबॉल टीम के लिए भी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. भारतीय टीम 4 मार्च को पर्थ में वियतनाम के खिलाफ अपना एएफसी महिला एशियन कप 2026 अभियान शुरू करेगी, लेकिन ब्लू टाइग्रेस की तैयारियों को झटका लगा है क्योंकि एआईएफएफ द्वारा भेजी गई ट्रेनिंग जर्सी टीम की ज्यादातर खिलाड़ियों के लिए काफी छोटी निकलीं.

The Iranian women’s national football team refused to sing the anthem of the Islamic Regime. Tonight. At the opening match of the Asian Cup. In front of the entire world.

So, to all liberal Western women:

शुरुआत में मैच और ट्रेनिंग किट्स मिलने में देरी का कारण परमिट में देरी बताया गया था, लेकिन जब किट्स होटल में पहुंचीं तो वे टीम की ज्यादातर खिलाड़ियों को फिट नहीं आईं क्योंकि ये किट्स आयु वर्ग की टीम के लिए बनाई गई थीं. अब टीम को स्थानीय स्तर पर किट्स खरीदनी पड़ सकती हैं.

ब्लू टाइग्रेस, जो पिछले महीने तुर्की में ट्रेनिंग कैंप के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंची हैं, अपने साथ हो रहे व्यवहार से काफी नाराज हैं. टीम की सीनियर खिलाड़ियों ने एआईएफएफ को पत्र लिखकर इस समस्या का समाधान करने की मांग की है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब...और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 03, 2026, 10:32 IST

Read Full Article at Source