रोज रात करें ये छोटा सा काम, एक महीने में दिखेगा हाथ-पैरों में निखार

1 day ago

होमवीडियोदेश

रोज रात करें ये छोटा सा काम, एक महीने में दिखेगा हाथ-पैरों में निखार

X

title=

रोज रात करें ये छोटा सा काम, एक महीने में दिखेगा हाथ-पैरों में निखार

arw img

हाथ और पैरों की त्वचा शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक सख्त होती है, इसलिए सामान्य मॉइश्चराइजर ज्यादा असर नहीं करता. ऐसे में रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट कविता एक आसान घरेलू तरीका बताती हैं. अगर रोज रात को सोने से पहले थोड़ा समय देकर सही देखभाल की जाए, तो एक महीने के भीतर अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले हल्के गर्म पानी में एक मिनट तक अपने पैर डुबोकर रखें. इसके बाद पैर को बाहर निकालकर साफ कर लें और तौलिये से अच्छी तरह पोंछ लें. फिर किचन में मौजूद घी को हल्का गर्म करके हाथ और पैरों पर 5 मिनट तक अच्छी तरह मसाज करें. मसाज के बाद हाथ-पैर पर हल्का सूती कपड़ा बांधकर सोना बेहतर होता है, ताकि घी त्वचा पर रातभर लगा रहे और बेडशीट भी खराब न हो.

Last Updated:March 08, 2026, 20:30 ISTदेश

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

Read Full Article at Source