20 हजार की लागत में 2 लाख की कमाई, इस सब्जी की खेती से किसानों को बना रही मालामाल

5 hours ago

होमताजा खबरकृषि

20 हजार की लागत में 2 लाख कमाई, इस सब्जी की खेती से किसानों को बना रही मालामाल

Last Updated:March 09, 2026, 18:30 IST

किसान मोहम्मद अकरम ने बताया कि करेला की सब्जियां जल्दी तैयार हो जाती हैं, जिससे किसान इसे बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. करेला की खेती 50-60 दिनों के बाद फूल-फल देने लगती है. खेती में लगभग 20-30 हजार रुपए का खर्च आता है

करेला की खेती कम लागत और कम समय में तैयार हो जाती है. बिहार में अररिया जिले के तैरासी के किसान मोहम्मद अकरम ने बताया कि करेला की सब्जियां जल्दी तैयार हो जाती हैं, जिससे किसान इसे बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. जबकि सरसों, चना, गेहूं जैसी फसलें लंबी अवधि में तैयार होती हैं. करेला एक ऐसी सब्जी है, जिसे लगाने के बाद कम समय में तैयार हो जाती है और बाजार में इसके दाम भी अच्छे मिलते हैं.

जानें करेला की खेती के फायदे
वहीं, आय बढ़ाने के लिए किसान मुख्य फसलों के साथ सब्जियों की भी खेती करते हैं. सरकार भी किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित करती है और सब्जी की खेती के लिए अनुदान देती है. कई बार किसान लोन लेकर भी सब्जी की खेती करते हैं. किसान देशी तरीके से रस्सी और बांस की मदद से करेला के लिए मंडप तैयार करते हैं.

करेला की खेती की विशेषताएं
करेला की सब्जियां कम समय में तैयार हो जाती हैं, जिससे इसे बेचकर किसान ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. करेला की खेती 50-60 दिनों के बाद फूल-फल देने लगती है. इसके औषधीय गुणों के कारण इसकी मांग ज्यादा रहती है. वहीं, शुगर के मरीजों के लिए यह वरदान माना जाता है और डॉक्टर्स भी इसे खाने और इसका ज्यूस पीने की सलाह देते हैं. करेला में विटामिन ए, बी और सी, बीटाकैरोटीन, आइरन, कैरोटीन, लूटीन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम, मैगनीज जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

करेला की खेती से करें बंपर कमाई
किसान मोहम्मद अकरम ने बताया कि इस सीजन वह आधे एकड़ जमीन पर करेला की खेती कर रहे हैं और उम्मीद है कि अच्छे भाव मिलने पर इस सीजन में अच्छी कमाई होगी. वहीं, आधे एकड़ जमीन पर खेती में लगभग 20-30 हजार रुपए का खर्च आता है और इसमें रासायनिक खाद, उर्वरक और सिंचाई की जरूरत होती है. सीजन में लगभग 1 से 2 लाख रुपए तक की कमाई हो सकती है.

Location :

Araria,Araria,Bihar

First Published :

March 09, 2026, 18:30 IST

Read Full Article at Source