जयपुर से बेंगलुरु तक एलपीजी का संकट! सरकार अलर्ट मोड में, जाने लेटेस्ट अपडेट

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

जयपुर से बेंगलुरु तक एलपीजी का संकट! सरकार अलर्ट मोड में, जाने लेटेस्ट अपडेट

Last Updated:March 09, 2026, 23:44 IST

गैस के बढ़ते दामों और कमर्शियल सप्लाई को लेकर तमाम तरह की अटकलों के बीच सरकार का बयान आया है. केंद्र सरकार ने बताया कि गैस की कमी नहीं है. यदि किसी सूरत में गैस की कमी भी होती है तो घरेलू उपभोगताओं को घबराने की जरूरत नहीं है. हालांकि, ये बात सामने आ रही है कि होटलों में गैस सिलिंडरों की सप्लाई में काफी देरी हो रही है. इसकी वजह से मंगलवार से कई शहरों में होटल बंद हो सकते हैं.

जयपुर से बेंगलुरु तक एलपीजी का संकट! सरकार अलर्ट मोड में, जाने लेटेस्ट अपडेटZoom

ईरान संकट का असर भारतीय गैस पर दिखने लगा है. (फाइल फोटो)

Gas Cylender Crisis: ईरान संकट के बीच जब पूरी दुनिया कच्चे तेल और गैस के संकट से जूझ रही है, तब भारतीय सरकार आने वाली कठिनाइयों के लिए पहले से कमर कस रही है. हाल ही में रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पैदा हुए पैनिक के कारण केंद्र ने राज्यों के साथ बैठक की। सोमवार को विदेश मंत्रालय ने पश्चिम एशिया संकट की स्थिति पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ वर्चुअल बैठक की। साथ ही आश्वासन दिया कि फिलहाल गैस की कमी नहीं है, लेकिन यदि स्थिति बिगड़ती है तो घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी. वहीं, नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने देश के कई शहरों में कमर्शियल गैस की आपूर्ति को लेकर चिंता जताई है. कमर्शियल गैस की किल्लत के कारण बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर सहित कई शहरों में होटल बंद होने की खबरें आ रही हैं. बताया जा रहा है कि होटलों और शादियों में गैस सिलेंडर बुक करने में परेशानी हो रही है.

सीएनबीसी न्यूज18 के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर दिखने लगा है. इसकी वजह से गैस की सप्लाई में रुकावटें आने लगी हैं. इसकी वजह से भारतीय बंदरगाहों पर जाने वाले एलपीजी शिपमेंट धीमे हो गए हैं, जिससे अधिकारियों को घरेलू खपत को प्राथमिकता देनी पड़ रही है. कमर्शियल एलपीजी की कीमतें पहले ही बढ़ गई हैं. 7 मार्च से 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत लगभग ₹115 बढ़ गई है, जबकि घरेलू 14.2 किलोग्राम के रिफिल की कीमत लगभग ₹60 बढ़ गई है.

STORY | West Asia crisis: Pune gas crematoriums shut temporarily

The Pune Municipal Corporation has temporarily closed the city’s gas crematoriums following restrictions on the use of Liquefied Petroleum Gas (LPG) components such as propane and butane amid the ongoing West Asia… pic.twitter.com/wgnehWbm7A

तेल की कीमतों पर सरकार का स्टैंड

सरकार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईरान जंग के बीच अभी तेल के दाम बढ़ने के आसार नहीं है. सूत्रों के मुताबिक कच्चा तेल आवश्यक मात्रा में देश में मौजूद, कच्चे तेल की कीमत $100 के करीब बनी रहेगी. वहीं, सरकार ने कुकिंग गैस को लेकर बड़ी जानकारी दी है. सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रिफिल बुकिंग के लिए न्यूनतम वेटिंग टाइम को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है. उद्देश्य गैस की जमाखोरी रोकना और सभी को समान रूप से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करना है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, फिलहाल गैस की कमी नहीं है, लेकिन यदि स्थिति बिगड़ती है, तो घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

एनआरएआई ने चिंता जताया

नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (NRAI) ने कमर्शियल गैस की संकट पर चिता जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा रेस्टोरेंट उद्योग के लिए कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई पर किसी प्रतिबंध से इनकार किए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर आपूर्ति में दिक्कत आ रही है. सप्लायर कमर्शियल LPG उपलब्ध कराने में असमर्थता जता रहे हैं, जिससे रेस्टोरेंट उद्योग प्रभावित हो रहा है और नागरिकों के लिए भोजन की आवश्यक सेवा पर भी असर पड़ सकता है. इस मामले में सरकार से तत्काल स्पष्टीकरण और हस्तक्षेप की मांग की है.

कई शहरों के होटलों पर संकट

बेंगलुरु संकट
एक रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के बेंगलुरु में मंगलवार से 3000 से अधिक होटल-रेस्टॉरेंट, कमर्शियल गैस सप्लाई ठप होने की वजह बंद हो सकते हैं. बेंगलुरू होटल असोसिएशन ने बताया कि शहर में कमर्शियल गैस सप्लाई संकट के कारण कल से होटल बंद रहेंगे. इधर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि ‘केंद्र सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में जो भारी बढ़ोतरी की है, वह सही नहीं है और इसका असर हर कोई महसूस कर रहा है.’ जयपुर के लिए नया आदेश
राजस्थान की राजधानी जयपुर में घरेलू गैस के लेकर मंत्रालय का नया आदेश आया है. इसमें कहा गया है कि गैस सिलिंडर केवल घरेलू उपभोक्ताओं को ही दिए जाएंगे. इससे होटलों और शादियों में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत होने की आशंका है. शहर में सात दिन तक की वेटिंग चल रही है. जयपुर में कई इलाकों में स्थगित कर दी. पंजाब
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 8 मार्च को पूरे पंजाब में नॉन-डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर भेजना रोक दिया. इस रोक में 19 किलोग्राम के कमर्शियल पैक और बड़े इंडस्ट्रियल सिलेंडर शामिल हैं. अधिकारियों ने कहा कि इम्पोर्ट कमज़ोर होने की वजह से घरेलू सप्लाई को बचाने के लिए यह कदम जरूरी था. डिस्ट्रीब्यूटर को सलाह दी गई है कि वे 25 दिन के समय से पहले किसी भी रिफिल बुकिंग को मना कर दें. महाराष्ट्र
नागपुर, पुणे और मुंबई के प्लांट में कमर्शियल एलपीजी की मात्रा में तेज़ी से कमी आई है. रेस्टोरेंट, क्लाउड किचन की सप्लाई में काफ़ी कमी आई है- यहां तक कि पुणे में गैस श्मशान घाट भी कुछ समय के लिए बंद कर दिए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 9000 रेस्टोरेंट और बार को अपनी सर्विस बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है. आंध्र प्रदेश
कई जिलों में सेंट्रल गाइडलाइंस को सख्ती से लागू किया जा रहा है. डिस्ट्रीब्यूटर्स से कहा गया है कि वे नए कमर्शियल एलोकेशन को रोक दें, जबकि घरेलू डिमांड को प्राथमिकता दी जा रही है. हजारों होटलों और छोटे खाने-पीने की जगहों का कहना है कि सप्लाई में तेजी से गिरावट आई है. उन्होंने सरकार से बिना रुकावट एलपीजी सप्लाई की मांग की है क्योंकि लाखों लोग सीधे या इनडायरेक्टली – उनकी सर्विस पर निर्भर हैं. तेलंगाना
हैदराबाद समेत राज्य के कुछ हिस्सों में कमर्शियल एलपीजी डिस्पैच रोक दिए गए हैं. मौजूदा संकट के बीच मौजूदा स्टॉक को सावधानी से बांटा जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि यह कदम टेम्पररी है लेकिन ज़रूरी है, जबकि इम्पोर्ट फ्लो अनिश्चित बना हुआ है. तमिलनाडु
तेल कंपनियों ने चेन्नई और कोयंबटूर में नए कमर्शियल सिलेंडर डिस्पैच भी रोक दिए हैं. इंडस्ट्री बॉडीज़ ने रेस्टोरेंट और फूड बिजनेस पर दबाव की चेतावनी देते हुए इसे थोड़ा वापस लेने की अपील की है. हिमाचल प्रदेश
तेल कंपनियों द्वारा जारी नए निर्देशों के बाद, कंज्यूमर अब अपना अगला एलपीजी सिलेंडर पिछले सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही बुक कर पाएंगे. बदला हुआ नियम शनिवार को पूरे राज्य में लागू हो गया. ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल और फ़ोन बुकिंग सिस्टम 25-दिन के समय से पहले की गई किसी भी रिक्वेस्ट को अपने आप रिजेक्ट कर देंगे. सरकार ने जरूरी चीजों के फ्रेमवर्क के तहत इमरजेंसी नियम लागू किए हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम को घरेलू सिलेंडरों की तरफ ज्यादा प्रोपेन और ब्यूटेन भेजने और गैर-जरूरी इस्तेमाल पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है. कोलकाता
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने घरेलू LPG रिफिल के लिए 21-दिन का लॉक-इन पीरियड शुरू किया है. पिछले कुछ दिनों में बुकिंग में तेज़ी से बढ़ोतरी के बाद ये शुक्रवार से लागू हो गए.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व...और पढ़ें

First Published :

March 09, 2026, 23:39 IST

Read Full Article at Source