Kushwaha Candidate List Bihar chunav 2025: बिहार चुनाव में इस बार छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी पार्टियां सवर्ण यानी अगड़ी जातियों पर ध्यान दे रही हैं. आम लोगों और मीडिया की निगाहें भूमिहार, राजपूत, यादव, मुस्लिम और अन्य जातियों के कैंडिडेट पर ही लगी हुई हैं. चारों तरफ यह चर्चा हो रही है कि इस बार बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के साथ-साथ एलजेपी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा, हम, वीआईपी जैसी पार्टियों ने अगड़ी जातियों को खूब टिकट दिए हैं. एनडीए ने तो इस बार सवर्णों को टिकट देने में रिकॉर्ड बनाया है. आरजेडी के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने इस बार भी यादव और मुस्लिमों पर भरोसा जताया है. लेकिन आरजेडी ने इस बार सवर्णों में भूमिहार और सीएम नीतीश कुमार के कोर वोटर्स रहे कुशवाहा यानी कोइरी जाति पर भी खूब दांव खेला है. बिहार चुनाव में इस बार राष्ट्रीय पार्टी और क्षेत्रीय पार्टियों ने मिलकर कुल 46 कुशवाहा यानी कोइरी जाति के कैंडिडेट को मैदान में उतारा है. इसमें कुर्मी जाति के उम्मीदवार शामिल नहीं हैं. अगर कुर्मी कैंडिडेट को मिला दें तो यह आंकड़ा 50-55 पहुंच सकता है. जन सुराज की लिस्ट भी जोड़ दें तो यह आंकड़ा तकरीबन 100 तक पहुंच जाएगा.
बिहार चुनाव में एनडीए और महागठबंधन की इन 46 कुशवाहा उम्मीदवारों की खास बात यह है कि इनमें से 30 सीटें ऐसी हैं, जहां पर दो कुशवाहाओं में सीधा मुकाबला तय है. अगर यह रुझान और यही हवा 6 नवंबर और 11 नवंबर तक बनी रही तो 14 नवंबर को परिणाम चौंकाने वाले आ सकते हैं. राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यही स्थिति रही तो आने वाले चुनाव के नतीजों के बाद बिहार में कुशवाहा समाज का दबदबा यादवों के जैसा हो जाएगा. इस बार के बिहार चुनाव में कम से कम 30 सीटें ऐसी हैं, जहां कुशवाहा कैंडिडेट जीत जाएं तो हैरानी नहीं होगी.
महागठबंधन और एनडीए में कुशवाहा (कोइरी) उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
एनडीए
1. तारापुर सम्राट चौधरी- BJP
2. पटना साहिब रत्नेश कुशवाहा- BJP
3. रक्सौल प्रमोद कुमार सिन्हा- BJP
4. प्राणपुर निशा सिंह कुशवाहा- BJP
5. बिहारशरीफ डॉ सुनील कुमार BJP
6. गुरुआ उपेंद्र दांगी BJP
7. महनार उमेश सिंह कुशवाहा – JDU
8. जगदीशपुर – भगवान सिंह कुशवाहा JDU
9. हथुआ रामसेवक सिंह कुशवाहा – JDU
10. मीनापुर अजय कुशवाहा – JDU
11. जीरादेई भीषम कुशवाहा JDU
12. विभूतिपुर रवीना कुशवाहा – JDU
13. समस्तीपुर अश्वमेघ देवी – JDU
14. बिहारीगंज – निरंजन कुमार मेहता JDU
15. चेरिया बरिधरपुर-अभिषेक कुमार JDU
16. अमरपुर जयंत राज कुशवाहा JDU
17. काराकाट महाबली सिंह JDU
18. कुर्था – पप्पू वर्मा – JDU
19. हरलाखी सुधांशु शेखर – JDU
20. सासाराम स्नेहलता कुशवाहा RLM
21. उजियारपुर प्रशांत पकज – RLM
22. बाजपट्टी रामेश्वर महतो – RLM
23. गोविंदपुर – बिनीता मेहता – L.JP R
महागठबंधन
24. वारिसनगर -फूलबाबू सिंह कुशवाहा – CPIML
25. डुमरांव- अजीत कुशवाहा – CPIML
26. काराकाट- अरुण कुशवाहा CPIML
27. जीरादेई- अमरजीत कुशवाहा CPIML
28. अरवल- महानंद सिंह कुशवाहा CPIML
29. उजियारपुर- आलोक मेहता – RJD
30. चेरिया बरियारपुर- सुशील कुशवाहा – RJD
31. बिहारीगंज- रेणु कुशवाहा – RJD
32. हथुआ- राजेश कुशवाहा – RJD
33. कुढ़नी- बबलू कुशवाहा – RJD
34. भभुआ- वीरेंद्र कुशवाहा – RJD
35. गोह- अमरेंद्र कुशवाहा RJD
36. निर्मली- वैद्यनाथ मेहता RJD
37. बाबूबराही- अरुण सिंह कुशवाहा RJD
38. टिकारी- अजय कुमार दांगी RJD
39. मधुबन- संध्या रानी कुशवाहा – RJD
40. वैशाली- अजय कुशवाहा – RJD
41. सीतामढ़ी- सुनील कुशवाहा RJD
42. धमदाहा- संतोष कुशवाहा RJD
43. कुचायकोट- हरि नरेन कुशवाहा कांग्रेस
44. कहलगांव- प्रवीण कुशवाहा कांग्रेस
45. वाल्मिकीनगर- सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा कांग्रेस
46. विभूतिपुर- अजय कुशवाहा CPIM