Last Updated:March 02, 2026, 08:46 IST
क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी जगह है, जहां शेर का मांस बिकता है. जी हां, इस देश में जंगल के राजा का मीट बिकता है. सबसे हैरानी की बात ये है कि लोग इस मीट से अलग-अलग डिश बनाकर खाते हैं.

क्या आपने कभी सोचा है कि जंगल का राजा बब्बर शेर (African Lion) का मांस भी खाया जाता है? जी हां, दुनिया में ऐसी जगहें हैं जहां लोग शेर के मीट को चिकन या मटन की तरह पकाकर खाते हैं.
सबसे ज्यादा चर्चा में है मैक्सिको सिटी का प्रसिद्ध सैन जुआन मार्केट (Mercado de San Juan), जहां एक्सोटिक मीट का बड़ा बाजार है. यहां शेर, टाइगर, मगरमच्छ, जंगली सूअर, ऑस्ट्रिच जैसे दुर्लभ मीट बिकते हैं. वेंडर्स बताते हैं कि शेर का मांस फार्म-रेज्ड होता है, इसलिए लीगल है और लोग इसे स्टेक, बर्गर या ग्रिल करके एंजॉय करते हैं.
पसंदीदा है शेर का मांस
मैक्सिको में यह ट्रेंड काफी पुराना है. सैन जुआन मार्केट में कई दुकानें हैं जहां शेर का मांस 800 पेसोस (करीब 47 डॉलर या 4000 रुपये) प्रति किलो बिकता है. बर्गर या छोटे पीस 100 पेसोस (6 डॉलर) में मिल जाते हैं. लोग कहते हैं कि इसका स्वाद बीफ जैसा टेंडर और मीठा होता है, जो मसालों को अच्छे से सोख लेता है. चीनी पर्यटक और एडवेंचरस ईटर्स ज्यादा खरीदते हैं. एक वेंडर ने बताया, “यह पॉपुलर नहीं है लेकिन जो ट्राई करते हैं, वे दोबारा आते हैं.” यहां टाइगर बर्गर भी मिलते हैं, लेकिन ज्यादातर फ्रोजन और फार्म से आया मीट होता है. अमेरिका में भी शेर का मीट बिकता है, लेकिन बहुत महंगा होता है. कैलिफोर्निया के एक्सोटिक मीट मार्केट में 1 पाउंड (करीब 450 ग्राम) शेर का मीट 49,999 डॉलर तक लिस्टेड है! यह इसलिए महंगा क्योंकि यह दुर्लभ और स्पेशल ऑर्डर पर आता है.
View this post on Instagram
खाने के शौकीनों की पसंद
पुराने रिकॉर्ड्स में 199-1000 डॉलर प्रति पाउंड तक की कीमतें मिलती हैं. यहां USDA इंस्पेक्टेड प्लांट्स से प्रोसेस होता है और फार्म-रेज्ड लायंस (जो सर्कस, जू या प्राइवेट ब्रिडिंग से आते हैं) का यूज होता है. अफ्रीकी लायन वल्नरेबल है लेकिन एंडेंजर्ड नहीं, इसलिए कुछ जगहों पर इसका मांस लीगल है. एशिया या अफ्रीका में बुशमीट (wild meat) ट्रेड में कभी-कभी शेर या अन्य बिग कैट्स का मीट मिलता है, लेकिन ज्यादातर इललीगल और दुर्लभ होता है. अफ्रीका में बुशमीट मुख्य रूप से एंटीलोप, पोर्क्यूपाइन आदि का होता है, लेकिन कुछ ट्राइब्स में शेर का मीट खाने की परंपरा है ताकि उसकी ताकत मिले. हालांकि यह बहुत कम होता है क्योंकि शेर प्रोटेक्टेड है. मैक्सिको में यह मार्केट इंडिजिनस डेलिकेसीज और रेयर इंपोर्ट्स के लिए फेमस है. यहां रैबिट, क्वेल, वेनिसन, बफेलो भी मिलते हैं. एक्सोटिक मीट का क्रेज बढ़ रहा है क्योंकि लोग नए स्वाद ट्राई करना चाहते हैं. लेकिन एनिमल राइट्स ग्रुप्स जैसे PETA इसका विरोध करते हैं. वे कहते हैं कि 50,000 डॉलर प्रति पाउंड देने वाले लोग दान करें शेरों की सुरक्षा के लिए, ना कि खाने के लिए.
First Published :
March 02, 2026, 08:46 IST

1 hour ago
