Bihar Top News Live: होली से पहले पुलिस अलर्ट, दारू पार्टी करते पकड़े गए 6 लोग, पटना में 2.24 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा

2 hours ago

होमताजा खबरbihar

Live: होली से पहले पुलिस अलर्ट, दारू पार्टी करते पकड़े गए 6 लोग

Last Updated:March 02, 2026, 07:28 IST

Bihar Top News Live: बिहार में होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ पुलिस अलर्ट हो गई है. मोतिहारी की एक होटल में शराब पार्टी करते हुए लोगों को पकड़ा है. पटना में 2.24 करोड़ की सायबर ठगी का खुलासा हुआ. पढ़ें बिहार के ताजा समाचार.

 होली से पहले पुलिस अलर्ट, दारू पार्टी करते पकड़े गए 6 लोगZoom

बिहार ताजा समाचार.

Bihar Top News Live: मोतिहारी में होली से पहले शराब पार्टी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शहर स्थित सिमरन होटल में चल रही शराब पार्टी पर छापेमारी कर सदर अस्पताल के मुख्य लिपिक अर्पण कुमार सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई सदर एसडीओ अरुण कुमार और प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई. पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें और अन्य सामान बरामद किया. गिरफ्तार लोगों में होटल संचालक भी शामिल हैं. सभी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पटना में 2.24 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले का बड़ा खुलासा हुआ है. पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी की पहचान की गई. हैरानी की बात यह रही कि अभियुक्त खुद साइबर थाना पहुंचकर फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराने की कोशिश कर रहा था, जहां से उसे पकड़ लिया गया. पूछताछ में सामने आया कि वह शेयर बाजार में अधिक लाभ दिलाने का लालच देकर लोगों से ठगी करता था. मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. बिहार के ताजा समाचारों के लिए News18 से जुड़े रहें.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार...और पढ़ें

Location :

Patna,Patna,Bihar

First Published :

March 02, 2026, 07:28 IST

Read Full Article at Source