मंगलवार से खुलेगा अमृत उद्यान, 145 तरह के गुलाब का कीजिए दीदार

1 hour ago

Last Updated:February 01, 2026, 09:40 IST

मंगलवार से खुलेगा अमृत उद्यान, 145 तरह के गुलाब का कीजिए दीदारअमृत उद्यान तीन फरवरी से 31 मार्च तक खुलेगा.

Amrit Udyan/Mughal Garden Timings: राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान (पूर्व में मुगल गार्डन) को आम जनता के लिए मंगलवार तीन फरवरी से खोला जा रहा है. यह विंटर एनुअल एडिशन तीन फरवरी से 31 मार्च तक उपलब्ध रहेगा, जहां लोग प्रकृति की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को इस विंटर एनुअल एडिशन का औपचारिक उद्घाटन करेंगी. अमृत उद्यान में इस बार 145 विभिन्न किस्मों के गुलाब और 85 अलग-अलग प्रकार के फूल-पौधे आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे. पर्यटक विशेष रूप से ट्यूलिप, विभिन्न रंग-बिरंगे गुलाब, बैबलिंग बूर्क (झरने वाली धारा), झरने वाले पानी की धाराएं, और बरगद के बगीचे का दीदार कर सकेंगे.

गुलाब की खास किस्में जैसे अर्जुन, कृष्ण, और अश्वनी भी यहां देखने को मिलेंगी, जो फूल प्रेमियों के लिए खास आकर्षण साबित होंगी.उद्यान में पौधों की आसान पहचान के लिए क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन करके लोग पौधों की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे. यह सुविधा पर्यटकों को शिक्षाप्रद और इंटरैक्टिव अनुभव प्रदान करेगी.

समय और नियम

उद्यान हफ्ते में 6 दिन (सोमवार को छोड़कर) सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा. अंतिम प्रवेश शाम 5:15 बजे तक होगा. होली के दिन (4 मार्च) उद्यान बंद रहेगा, क्योंकि वह रखरखाव और त्योहार का दिन है. प्रवेश और बुकिंग पूरी तरह निशुल्क है, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य है. कोई ऑन द स्पॉट बुकिंग नहीं होगी. बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट rashtrapatibhavan.gov.in पर की जा सकती है. प्रवेश राष्ट्रपति भवन गेट नंबर 35 से होगा. लोगों की सुविधा के लिए सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक हर 30 मिनट में शटल सेवा उपलब्ध रहेगी.

एंट्री के नियम

लोग अपने साथ मोबाइल फोन, पानी की बोतल, और छोटे बच्चों की दूध की बोतल ले जा सकेंगे. शाम 5 बजे के बाद कोई प्रवेश नहीं मिलेगा.

विशेष दिनों का प्रावधान

उद्यान कुछ विशेष समूहों के लिए पहले खोला जाएगा. तीन मार्च को रक्षा कर्मियों, पांच मार्च को वरिष्ठ नागरिकों, 10 मार्च को महिलाओं, आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों और 13 मार्च को दिव्यांग जनों के लिए विशेष प्रवेश होगा. अमृत उद्यान के अलावा, पर्यटक राष्ट्रपति भवन म्यूजियम भी देख सकेंगे. शनिवार को चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी का नजारा भी उठा सकेंगे, जो एक अनोखा अनुभव प्रदान करती है.

यह उद्यान 15 एकड़ में फैला हुआ है और राष्ट्रपति भवन का ‘आत्मा’ माना जाता है. पिछले वर्षों में लाखों लोग यहां आ चुके हैं. इस साल भी उम्मीद है कि दिल्लीवासी और देशभर से आने वाले पर्यटक इस खूबसूरत फूलों के उत्सव का हिस्सा बनेंगे.

About the Author

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स...और पढ़ें

First Published :

February 01, 2026, 09:40 IST

homenation

मंगलवार से खुलेगा अमृत उद्यान, 145 तरह के गुलाब का कीजिए दीदार

Read Full Article at Source