'भारत में आपका स्वागत है', फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे पर बोले PM मोदी

2 hours ago

होमताजा खबरदेश

'भारत में आपका स्वागत', फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के भारत दौरे पर बोले PM

Last Updated:February 17, 2026, 10:23 IST

Emmanuel Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज सुबह मुंबई पहुंचे. पीएम मोदी ने पोस्ट किया और लिखा कि मैक्रों का भारत में स्वागत है. इमैनुएल मैक्रों 17-19 फरवरी तक भारत में रहेंगे. इस दौरान वह एआई शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे.

'भारत में आपका स्वागत', फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के भारत दौरे पर बोले PMZoom

मैक्रों की भारत यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों में नई मजबूती मिलेगी.

PM Modi on Emmanuel Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत आ चुके हैं. इमैनुएल मैक्रों सुबह-सुबह मुंबई पहुंचे, जहां महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वेलकम किया. वहीं, पीएम मोदी ने भी पोस्ट कर उनका स्वागत किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की यात्रा और द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने को लेकर उत्साहित है. पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर मैक्रों की एक ‘पोस्ट’ पर टिप्पणी करते हुए यह बात कही. फ्रांस के राष्ट्रपति ने पोस्ट में कहा था कि वह भारत रवाना हो गए हैं और मुंबई एवं नयी दिल्ली की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान वह एवं मोदी दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और आगे ले जाएंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘भारत में आपका स्वागत है! भारत आपकी यात्रा और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्साहित है. मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेगी तथा वैश्विक प्रगति में योगदान देगी. मेरे प्रिय मित्र- इमैनुएल मैक्रों, मुंबई में और फिर दिल्ली में मिलते हैं.’

इससे पहले मैक्रों ने भारत के लिए रवाना होते समय सोमवार को ‘एक्स’ पर लिखा था, ‘भारत रवाना हो गया हूं. मुंबई से नयी दिल्ली तक तीन दिन का सफर… ताकि हमारी रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाया जा सके। मेरे साथ विमान में व्यापार जगत के दिग्गज और आर्थिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक एवं डिजिटल क्षेत्र के वे लोग हैं जो भारत और फ्रांस के बीच संबंधों को वास्तविक, ठोस रूप देते हैं. हम साथ मिलकर सहयोग को और आगे ले जाएंगे। मेरे प्रिय मित्र- नरेन्द्र मोदी, कल मिलते हैं.’

दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे. राष्ट्रपति मैक्रों भारत की मेजबानी में आयोजित एआई (कृत्रिम मेधा) शिखर सम्मेलन में भाग लेने और मुंबई में द्विपक्षीय शिखर बैठक करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं. यह राष्ट्रपति मैक्रों की भारत की चौथी और मुंबई की पहली यात्रा है.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho...और पढ़ें

First Published :

February 17, 2026, 10:23 IST

Read Full Article at Source