निखिल गुप्ता केस के बहाने आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने चली नई चाल, रच रहा भारत विरोधी साजिश

2 hours ago

होमताजा खबरदेश

निखिल गुप्ता केस के बहाने आतंकी पन्नू ने चली नई चाल, रच रहा भारत विरोधी साजिश

Last Updated:February 17, 2026, 09:28 IST

Gurpatwant Singh Pannun: खालिस्तानी आतंकी गुरपतंवत सिंह पन्नू अमेरिका में निखिल गुप्ता प्रकरण को बड़ा प्रॉपगैंडा बनाने की कोशिश कर रहा है. निखिल गुप्ता ने हत्या की साजिश कबूल की है. इसे लेकर अब नई साजिश रच रहा है.

निखिल गुप्ता केस के बहाने आतंकी पन्नू ने चली नई चाल, रच रहा भारत विरोधी साजिशZoom

खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा दोनों देशों की नागरिकता है. (फाइल फोटो)

खालिस्तानी आतंकी गुरपतंवत सिंह पन्नू अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा. पहले तो उसने अपनी हत्या की झूठी साजिश रची. फिर भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को फंसाया. अमेरिकी अदालत में निखिल गुप्ता को अपना जुर्म कबूल करना पड़ा. अब आतंकी गुरपतंवत सिंह पन्नू नया गेम रच रहा है. जी हां, खूफिया सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, खालिस्तानी अलगाववादी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका में निखिल गुप्ता प्रकरण को एक बड़ा प्रॉपगैंडा बनाने की तैयारी में है.

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश विरोधी प्रॉपगैंडा फैलाने के लिए जिस तरीके से 26 जनवरी को लेकर खालिस्तानी अलगाववादी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फेक और नाकाम दावे किए थे, खूफिया एजेंसियों का मानना है इसी तरीके की कोशिश एक बार फिर पन्नू अमेरिका में हुए निखिल गुप्ता प्रकरण के बाद कर सकता है. निखिल गुप्ता ने हाल ही में अमेरिकी अदालत में पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकारी है.

खूफिया एजेंसियों का मानना है कि इस प्रकरण का ज़िक्र कर पोस्टर, ईमेल और फेक कॉल से खालिस्तानी आतंकी पन्नू अपने लिए सहानुभूति जुटाने की फिराक में है. वैसे भी भारत में सिख अलगाववादी एजेंडा फैलाने की खालिस्तानी अलगाववादी आतंकी पन्नू लगातार कोशिश करता रहा है. इसके चलते उसके सहयोगियों को कुछ दिनों पहले गिरफ्तार भी किया गया था. पिछले एक साल में अपने भारत विरोधी एजेंडे के जरिए आतंकी पन्नू ने भारत की संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने की चार असफल कोशिश ऐसी की है.

खुफिया एजेंसियों को अंदेशा है कि एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिये खालिस्तानी गुरपतंवंत सिंह पन्नू अपने सहयोगियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है. इसका पूरा काला चिट्ठा जांच एजेंसियों ने जुटाना शुरू कर दिया है और इसी के तहत पिछले छह महीनों में आतंकी पन्नू के खिलाफ पंजाब समेत देश के अन्य हिस्सों में तीन नई एफआईआर दर्ज की गई हैं.

न्यूयॉर्क हत्या साजिश में निखिल गुप्ता ने कबूला जुर्म

साल 2023 में निखिल गुप्ता न्यूयॉर्क में एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या कराने के लिए 15,000 डॉलर देने पर राजी हो गए थे. मैनहैटन की एक संघीय अदालत में पेश होकर उन्होंने यह बात खुद स्वीकार की. इस मामले में अमेरिका की संघीय जेल में अधिकतम 40 साल तक की सजा का प्रावधान है.

54 वर्षीय भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट में अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज सारा नेटबर्न के सामने तीन आरोपों को स्वीकार किया. ये आरोप थे- भाड़े पर हत्या की साजिश, भाड़े पर हत्या, और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश. अदालत में शपथ के तहत गुप्ता ने कहा, ‘2023 के वसंत में मैं किसी दूसरे व्यक्ति के साथ यूनाइटेड स्टेट्स में एक व्यक्ति की हत्या करवाने के लिए राज़ी हुआ था.’ उन्होंने यह भी माना कि उन्होंने 15,000 डॉलर नकद एक व्यक्ति को दिए थे, जो अमेरिका में मौजूद था. पूछताछ के दौरान गुप्ता ने माना कि उन्हें पता था कि जिस व्यक्ति को निशाना बनाया जाना था, वह न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में रहता है, जबकि पैसा मैनहैटन में दिया गया.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho...और पढ़ें

First Published :

February 17, 2026, 09:28 IST

Read Full Article at Source