Last Updated:March 05, 2026, 22:28 IST
Axar Patel bowled Tom Banton: पारी का आठवां ओवर लेकर आए अक्षर पटेल की शुरुआती दो गेंदों पर टॉम बैंटन ने दो छक्के उड़ाए, जिससे भारतीय ऑलराउंडर दबाव में आ गए. हालांकि, उन्होंने तीसरी गेंद कमाल की फेंकते हुए बैंटन को बोल्ड कर इन दो छक्कों का हिसाब बराबर कर लिया. बैंटन ने 5 गेंदों में 17 रन बनाए.

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल अपनी जबरदस्त फील्डिंग को लेकर छाए रहे. उन्होंने कुछ ऐसे बेहतरीन कैच लपके, जो इस सीजन के सबसे शानदार कैच में शुमार हो गए. हालांकि, फील्डिंग के अलावा अक्षर पटेल ने गेंदबाजी में भी कमाल किया. अक्षर को कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी का आठवां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी सौंपी. अक्षर ने कप्तान की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए वही किया, जिसके लिए कप्तान ने उन्हें बुलाया था. अक्षर ने टॉम बैंटन का बड़ा विकेट निकाला.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा...और पढ़ें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
March 05, 2026, 22:28 IST

1 hour ago
