Last Updated:February 04, 2026, 11:46 IST
श्रीनगर से जम्मू के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस चल रही है. पर्यटकों के बीच खूब पसंद की जा रही है. वहीं दिल्ली से सीधा श्रीनगर तक चलने वाली वंदेभारत का काफी लोग इंतजार कर रहे हैं, इसे लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वयं जवाब दिया है, आप भी जान लें.

Delhi to Srinagar Vande Bharat. श्रीनगर से जम्मू के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस चल रही है. पर्यटकों के बीच खूब पसंद की जा रही है. माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु इस ट्रेन का आनंद उठा रहे हैं. उनकी धार्मिक यात्रा और पर्यटन दोनों हो रहे हैं. लेकिन काफी संख्या में ऐसे लोग दिल्ली से सीधा श्रीनगर तक चलने वाली वंदेभारत का इंतजार कर रहे हैं, जिससे वो दिल्ली से सीधा कश्मीर की खूबसूरत वादियों को करीब से निहार सकें. दिल्ली से सीधा श्रीनगर ट्रेन को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वयं जवाब दिया है, आप भी जान लें.
भारतीय रेलवे ने पिछले साल बड़ी उपलब्धि हासिल की, जब रेल लाइन से कश्मीर कनेक्ट हो गया. ट्रेन की शुरुआत भी वंदेभारत से की गयी. इस रूट पर पड़ने वाले दो ब्रिज भी अपने आप में अनूठे हैं. विश्व का सबसे ऊंचा चिनाब और अंजी ब्रिज हैं. मौजूदा समय ट्रेन श्रीनगर से जम्मू तक चल रही है. दोनों ओर से ट्रेनें चलती हैं, यानी सुबह या शाम जब भी सफर करना चाहें, ट्रेन उपलब्ध हैं. पर काफी लोगों को इंतजार है कि दिल्ली से श्रीनगर सीधा वंदेभारत ट्रेन शुरू का, जिससे वे सीधा श्रीनगर पहुंच सकें. ऐसे लोग जानना चाहे रहे हैं कि आखिर कब तक ये ट्रेन शुरू होगी?
रेल मंत्री का जानें जवाब
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जो ट्रेन प्लेन यानी समतल पर चलती है, उसे पहाड़ों में नहीं चलाया जा सकता है. क्योंकि उस ट्रेन की डिजाइन अलग होती है और समतल में चलने वाली की अलग. उन्होंने बताया कि हाल ही में दावोस (स्वीटजरलैंड) म्यूरिख (जर्मनी) में ट्रेन से यात्रा की, वहां पर भी अलग अलग ट्रेनों से सफर करना पड़ा है. रेल मंत्री के बयान के बाद फिलहाल अभी दिल्ली से सीधा श्रीनगर ट्रेन चलने की संभावना कम ही नजर आ रही है.
घाटी में चलने वाली ट्रेन की क्या है खासियत
घाटी में माइनस तापमान में चलने के लिए वंदेभारत भी खास डिजाइन की गयी है. जो हीटिंग सिस्टम से लैस है, ट्रेन में सिलिकॉन हीटिंग पैड लगे हैं, जिससे पानी की टंकियों और बायो-टॉयलेट टैंकों को जमने नहीं देगा, साथ ही ओवरहीट प्रोटेक्शन सेंसर सुरक्षा से लैस है. ट्रेन माइनस तापमान चलने के बाद पानी जमेगा नहीं, हीटर लगे हैं, जिससे यात्रियों को गर्म हवा मिलती रहेगी. ट्रेन में लगा ऑटो-ड्रेनिंग मैकेनिज्म सिस्टम प्लंबिंग लाइनों में ड्रेनिंग सिस्टम लगे होते हैं, जिससे पानी जम नहीं पाएगा.
बर्फबारी में कैसे चलती है यह
विंडशील्ड में एम्बेडेड हीटिंग एलिमेंट लगे हैं. फ्रंट लुकआउट ग्लास में डीफ़्रॉस्टिंग के लिए हीटिंग एलिमेंट लगे हैं, जो भीषण बर्फबारी में विजीबिलिटी साफ रहती है. लोको पायलट को दूर तक दिखेगा और ट्रेन को चलाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है.
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
February 04, 2026, 11:43 IST

1 hour ago
