इधर गाजियाबाद में कूदीं 3 बहनें, उधर बॉम्बे IIT में भी स्टूडेंट ने छलांग लगा की खुदकुशी

2 hours ago

Last Updated:February 04, 2026, 11:19 IST

Death Case: गाजियाबाद में तीन सगी बहनों और IIT बॉम्बे के छात्र की आत्महत्या की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी में डिजिटल लत और मानसिक दबाव जैसे पहलू सामने आ रहे हैं. विशेषज्ञों ने बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत बताई है.

गाजियाबाद में 3 बहनों की मौत, IIT बॉम्बे में छात्र की खुदकुशी से सदमाZoom

गाजियाबाद में तीन बहनों और IIT बॉम्बे के छात्र की आत्महत्या देश को दहला दिया है. (फोटो AI)

Death Case: दिल्ली से सटे गाजियाबाद और देश की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था IIT बॉम्बे से आई दो दर्दनाक घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया है. एक तरफ गाजियाबाद में तीन सगी नाबालिग बहनों ने एक साथ नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. वहीं दूसरी तरफ मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में एक छात्र ने हॉस्टल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों घटनाओं ने न केवल परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया, बल्कि समाज को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर युवा और बच्चे किस मानसिक दबाव से गुजर रहे हैं.

इन घटनाओं ने आधुनिक जीवनशैली, डिजिटल लत और छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. गाजियाबाद की घटना में जहां तीनों बहनों के ऑनलाइन गेम की लत की बात सामने आ रही है, वहीं IIT बॉम्बे के छात्र की मौत के पीछे की वजह अभी जांच के दायरे में है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है. लेकिन इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य और डिजिटल उपयोग को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

सामने आ रहे कई सवाल

गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में मंगलवार रात करीब 2 बजे यह दर्दनाक घटना हुई. जानकारी के मुताबिक निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) नाम की तीनों सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि तीनों बहनें एक ऑनलाइन टास्क बेस्ड गेम की आदी थीं. पुलिस के अनुसार तीनों बहनें अक्सर साथ ही रहती थीं और उनके व्यवहार में भी समानता देखी जाती थी. घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है और माता-पिता सदमे में हैं. फिलहाल पुलिस मोबाइल डेटा और डिजिटल गतिविधियों की जांच कर रही है. दूसरी ओर मुंबई के पवई इलाके में स्थित IIT बॉम्बे में 21 वर्षीय छात्र नमन अग्रवाल ने हॉस्टल नंबर-4 की छत से कूदकर जान दे दी. पुलिस के मुताबिक नमन राजस्थान के पिलानी का रहने वाला था और सिविल इंजीनियरिंग का सेकंड ईयर छात्र था. मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्र के साथियों तथा परिवार से पूछताछ की जा रही है.

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत के पीछे क्या वजह सामने आई है?

शुरुआती जांच में मोबाइल गेम की लत को संभावित कारण माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि तीनों बहनें ऑनलाइन टास्क बेस्ड गेम खेलती थीं. हालांकि पुलिस अभी इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और डिजिटल डिवाइस व अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है. अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा.

IIT बॉम्बे छात्र की आत्महत्या को लेकर क्या जानकारी सामने आई है?

पुलिस के अनुसार छात्र ने हॉस्टल की छत से छलांग लगाई. अभी तक आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस छात्र के दोस्तों, शिक्षकों और परिवार से बातचीत कर रही है. साथ ही छात्र की मानसिक स्थिति और शैक्षणिक दबाव जैसे पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

क्या इन घटनाओं से मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खतरे का संकेत मिलता है?

विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल लत, पढ़ाई का दबाव और सामाजिक अलगाव बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकते हैं. इन घटनाओं ने यह सवाल खड़ा किया है कि परिवार और समाज को बच्चों के व्यवहार और मानसिक स्थिति पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. समय पर संवाद और मदद कई हादसों को रोक सकती है.

मानसिक स्वास्थ्य और डिजिटल लत की बढ़ती चुनौती

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं यह संकेत देती हैं कि बच्चों और युवाओं में मानसिक तनाव और डिजिटल निर्भरता बढ़ रही है. विशेषज्ञ मानते हैं कि माता-पिता को बच्चों के व्यवहार में बदलाव पर नजर रखनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए. स्कूल और कॉलेज स्तर पर भी काउंसलिंग सिस्टम को मजबूत बनाने की जरूरत बताई जा रही है.

इन घटनाओं से जुड़े अहम बिंदु

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने एक साथ जान दी. IIT बॉम्बे के छात्र की मौत से शैक्षणिक दबाव पर सवाल उठे. डिजिटल लत और मानसिक स्वास्थ्य चिंता का विषय बना. दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है. विशेषज्ञ बच्चों से संवाद बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं.

About the Author

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह...और पढ़ें

First Published :

February 04, 2026, 11:19 IST

homemaharashtra

गाजियाबाद में 3 बहनों की मौत, IIT बॉम्बे में छात्र की खुदकुशी से सदमा

Read Full Article at Source