जेल से आने के बाद क्‍यों इतने साल शराब घोटाले पर चुप रहे केजरीवाल? बयां किया परिवार का दर्द

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

जेल से आने के बाद क्‍यों इतने साल शराब घोटाले पर चुप रहे केजरीवाल? बयां किया परिवार का दर्द

Last Updated:February 27, 2026, 16:35 IST

शराब घोटाले में बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि परिवार पर कसे जा रहे तानों की वजह से वे शांत थे। उन्होंने केंद्र को चुनौती देते हुए कहा कि उनके शीर्ष नेताओं को जेल भेजकर भी साजिशें नाकाम रहीं। केजरीवाल ने गंभीर आरोप लगाया कि अब विरोधी उनका 'कत्ल' करवाना चाहते हैं क्योंकि वे उनकी काम की राजनीति और स्कूलों का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं।

जेल से आने के बाद क्‍यों इतने साल शराब घोटाले पर चुप रहे केजरीवाल? बयां किया परिवार का दर्दZoom

नई दिल्‍ली. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले के आरोपों से सम्मानजनक बरी होने के बाद पहली बार अपना दर्द साझा किया. उन्होंने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद वे इसलिए चुप थे क्योंकि उनकी बातों का गलत अर्थ निकालकर उनके परिवार पर ताने मारे जाते थे, जिससे उनके परिजनों को मानसिक कष्ट होता था. मेरे परिवार को फर्क पड़ता था. केजीवाल को फर्क पड़ता है. इसलिए मैंने निर्णय लिया कि मैं इसपर कुछ नहीं बोलूंगा. जब कोर्ट का फैसला आएगा तब सभी को इसका जवाब मिल जाएगा.

केजरीवाल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, “आपने हमारे 5 टॉप लीडर्स को जेल में डाल दिया, सब कुछ करके देख लिया, लेकिन आप केजरीवाल का कुछ नहीं बिगाड़ पाए.” उन्होंने एक बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब उनके पास एक ही रास्ता बचा है कि उन्हें “केजरीवाल का कत्ल” करवाना पड़ेगा, क्योंकि काम की राजनीति का जवाब वे नहीं दे पा रहे. केजरीवाल ने चुनौती दी कि “मैंने स्कूल बनाए हैं, आप दिल्ली में 5 हजार स्कूल बनाकर दिखाएं.” केजरीवाल का यह बयान स्पष्ट करता है कि वे अब और भी अधिक आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

First Published :

February 27, 2026, 16:33 IST

Read Full Article at Source