Last Updated:February 27, 2026, 18:20 IST
काम पर गई मां को घर बुलाने गई थी 13 साल की मासूम, तभी युवक ने की घिनौनी हरकत, बच्ची हुई प्रेगनेंट. आठ साल बाद मिला न्याय. नीचे पढ़ें पूरी खबर-

पुणे में एक 13 साल की बच्ची को स्कूल ग्राउंड में चक्कर आया, जिसके बाद बच्ची की मां उसे हॉस्पिटल ले गई.वहां पता चला की छात्रा 4 महीने की प्रेगनेंट है.मां ने बच्ची से पूंछा तो पता चला कि उसका रेप हुआ था.इस मामले में अब 8 साल बाद 35 वर्षीय आरोपी को 20 साल की सजा मिली है.
कैसे हुई थी घटना
बात नवंबर 2018 की है. पीड़ित बच्ची की मां भोर तालुका में एक एग्रो टूरिज्म फार्म पर खाना बनाने का काम करती थी.दिवाली के समय बच्ची अपनी मां को बुलाने के लिए उसी फार्म पर गई थी. जिसके बाद वहां बजरंग रामचंद्र खोपड़े नाम के व्यक्ति ने बच्ची को अकेला देखा और कमरे में ले गया. कमरे में ले जाकर उसने मासूम के साथ दरिंदगी किया.इसके बाद आरोपी ने बच्ची को धमकाया कि वह ये बात किसी से भी न कहे,वरना वो उसे जान से मार डालेगा.डर की वजह से बच्ची ने यह बात घर में किसी को नहीं बताई.
2019 में खुला मामला
महीनों बीत गए बच्चे ने किसी से कुछ नहीं बताया,लेकिन मार्च 2019 में बच्ची स्कूल में थी, तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे चक्कर आया. इसके बाद मां उसे अस्पताल लेकर गईं. डॉक्टरों की जांच में पता चला की वह 4 महीने की गर्भवती है.मां ने जब बेटी को समझाया और बात की तो उसने आरोपी का नाम बताया.इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस में की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस जांच में क्या हुआ
जांच के दौरान पुलिस ने बच्ची का अबोर्शन कराया और उससे जुड़े सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजे. रिपोर्ट में साफ हुआ कि आरोपी ही एम्ब्रियो का जैविक पिता है. यह रिपोर्ट जांच का अहम हिस्सा बनी. इसके साथ ही सरकारी पक्ष की ओर से अदालत में बारह गवाहों के बयान पेश किए गए.
पुणे की विशेष अदालत ने सभी सबूतों को ध्यान में रखते हुए आरोपी को दोषी ठहराया. अदालत ने बजरंग रामचंद्र खोपड़े को 20 साल की सख्त कैद और जुर्माने की सजा सुनाई. अदालत ने यह भी आदेश दिया कि जुर्माने की राशि पीड़ित बच्ची को मुआवजे के रूप में दी जाए. इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद अब सजा पर अमल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
Location :
Pune,Maharashtra
First Published :
February 27, 2026, 18:20 IST
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें


1 hour ago
