Last Updated:October 26, 2025, 13:09 IST
General Knowledge, Chhath Puja 2025: छठ पूजा 2025 सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित 4 दिवसीय महापर्व है. यह बिहार/झारखंड का सबसे पवित्र त्योहार है, जिसमें व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं. इसमें उगते और डूबते सूर्य, दोनों को अर्घ्य देने की अनूठी परंपरा है. जानिए इस पर 15 सवाल-जवाब.
Chhath Puja Quiz: छठ पूजा 4 दिनों का महापर्व हैनई दिल्ली (General Knowledge, Chhath Puja 2025). भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में छठ पूजा आत्म-शुद्धि, अनुशासन और प्रकृति के साथ मानव के गहरे संबंध का प्रतीक है. छठ महापर्व मुख्य तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है. यह एकमात्र ऐसा हिंदू पर्व है, जहां उगते हुए सूर्य के साथ-साथ डूबते हुए सूर्य को भी समान श्रद्धा से अर्घ्य दिया जाता है. इस 4 दिवसीय अनुष्ठान में व्रती 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखते हैं. जनरल नॉलेज के हिसाब से आपको इससे जुड़े तथ्य पता होने चाहिए.
इस साल यानी 2025 में छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर, शनिवार को ‘नहाय-खाय’ के साथ हो चुकी है. आज, 26 अक्टूबर, रविवार को ‘खरना’ का महत्वपूर्ण अनुष्ठान किया जाएगा. पर्व का सबसे मुख्य दिन 27 अक्टूबर (सोमवार) है, जब परिवार नदी या तालाब के घाटों पर एकत्र होकर संध्या अर्घ्य (डूबते सूर्य को) देंगे. यह महाव्रत 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार को प्रात:कालीन अर्घ्य के बाद, सूर्य देव को नमन करते हुए समाप्त होगा. छठ पूजा 2025 से जुड़ी हर डिटेल नीचे प्रश्न-उत्तर में देख सकते हैं.
Chhath Puja Quiz: छठ पूजा पर आधारित 15 सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. छठ पूजा में किस प्रमुख देवता की पूजा की जाती है?
उत्तर: सूर्य देव (भगवान भास्कर) और छठी मैया (देवसेना).
प्रश्न 2. यह त्योहार मुख्य रूप से भारत के किन राज्यों में मनाया जाता है?
उत्तर: बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश (हालांकि अब यह हर उस जगह मनाया जाने लगा है, जहां बिहार या झारखंड के लोग बसे हों).
प्रश्न 3. छठ पर्व कितने दिनों तक चलने वाला अनुष्ठान है?
उत्तर: चार दिनों तक.
प्रश्न 4. छठ पर्व के पहले दिन को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: नहाय-खाय.
प्रश्न 5. खरना (26 अक्टूबर 2025) के दिन क्या अनुष्ठान होता है?
उत्तर: दिनभर व्रत के बाद शाम को गुड़ की खीर (रसिया) का सेवन.
प्रश्न 6. इस साल डूबते सूर्य को अर्घ्य (संध्या अर्घ्य) किस तिथि को दिया जाएगा?
उत्तर: 27 अक्टूबर, सोमवार.
प्रश्न 7. छठ पूजा की समाप्ति किस तिथि (2025) को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ होगी?
उत्तर: 28 अक्टूबर, मंगलवार.
प्रश्न 8. छठ पूजा में किस खास मिठाई/व्यंजन का प्रसाद बनाया जाता है?
उत्तर: ठेकुआ (गेहूं के आटे और गुड़ से बना).
प्रश्न 9. छठ पूजा के दौरान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए किस पात्र/टोकरी का उपयोग किया जाता है?
उत्तर: बांस से बनी सूप या डलिया.
प्रश्न 10. पौराणिक कथाओं के अनुसार, सबसे पहले छठ पूजा किसने की थी, जिसके बाद यह पर्व प्रचलित हुआ?
उत्तर: कर्ण (सूर्यपुत्र).
प्रश्न 11. छठी मैया (षष्ठी देवी) को हिंदू धर्म में किसका अंश माना जाता है?
उत्तर: प्रकृति देवी या ब्रह्मा की मानस पुत्री देवसेना का अंश.
प्रश्न 12. छठ पूजा को सूर्य षष्ठी क्यों कहा जाता है?
उत्तर: क्योंकि यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी (छठी) तिथि को मनाया जाता है.
प्रश्न 13. छठ पूजा के दौरान निर्जला व्रत रखने का वैज्ञानिक महत्व क्या माना जाता है?
उत्तर: यह शरीर को ऊर्जा अवशोषण और विषाक्त पदार्थों (Toxins) से मुक्ति के लिए तैयार करता है.
प्रश्न 14. छठ पर्व के दौरान कौन-सा फल प्रसाद में अनिवार्य रूप से शामिल होता है, जिसे विशेष रूप से महत्व दिया जाता है?
उत्तर: केला और गन्ना (ईख).
प्रश्न 15. छठ पूजा के दौरान व्रती (व्रत रखने वाले) कितने घंटों का निर्जला व्रत रखते हैं?
उत्तर: लगभग 36 घंटों का.
With over more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academi...और पढ़ें
With over more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academi...
और पढ़ें
First Published :
October 26, 2025, 13:09 IST

8 hours ago
