कुलदीप यादव को किसकी वजह से प्लेइंग XI में नहीं मिल रही जगह, पठान ने किया बड़ा खुलासा

2 hours ago

होमcricket

कुलदीप को किसकी वजह से प्लेइंग XI में नहीं मिल रही जगह, इरफान पठान का खुलासा

Last Updated:February 26, 2026, 18:15 IST

Hardik Pandya blocking Kuldeep Yadav return: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बताया कि आखिर क्यों पहला मैच खेलने के बाद कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे हैं. उनका मानना है कि हार्दिक पंड्या का खराब फॉर्म इसके पीछे की वजह से है.

कुलदीप को किसकी वजह से प्लेइंग XI में नहीं मिल रही जगह, इरफान पठान का खुलासा Zoom

कुलदीप को किसकी वजह से प्लेइंग XI में नहीं मिल रही जगह, इरफान पठान का खुलासा

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मैच खेलने के बाद से कुलदीप यादव को अपनी बारी का इंतजार है. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान इसे लेकर अपनी राय दी है. उनका मानना है कि हार्दिक पंड्या की खराब फॉर्म के कारण कुलदीप का जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल है. पठान ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने शायद पंड्या की गेंदबाजी पर भरोसा खो दिया है, और कुलदीप के लिए फ्रंटलाइन तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर करना संभव नहीं है.

कुलदीप की गैरमौजूदगी रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की 74 रन की हार के बाद चर्चा का विषय बन गई. हालांकि बल्लेबाजी लाइनअप ने टीम को निराश किया, लेकिन कुछ लोगों का मानना था कि भारत के पास विकेट लेने की क्षमता की कमी थी. कुलदीप को टीम में लाने का एकमात्र तरीका है कि वह किसी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज जैसे रिंकू सिंह या अर्शदीप की जगह लें, जिसमें अर्शदीप को बाहर करने पर पंड्या और जसप्रीत बुमराह ही दो तेज गेंदबाज बचेंगे.

पठान ने कहा, “हार्दिक ने सिर्फ एक बार यॉर्कर डालने की कोशिश की और बाकी समय हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी की. उन्हें छक्के लगे और वह ओवर दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में मोमेंटम ले गया. जब ऐसा होता है, तो मैनेजमेंट उस गेंदबाज पर भरोसा खो देता है. अर्शदीप बहुत जरूरी हो जाता है,”

पंड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार ओवर में 45 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया, जिससे उनका टूर्नामेंट में इकॉनमी रेट 8.67 हो गया. उन्होंने कहा, “अर्शदीप को खिलाना बहुत जरूरी है. अगर हार्दिक डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी कर रहे होते, तो आप सोचते कि वह नई गेंद और आखिरी ओवर्स में भी गेंदबाजी करेंगे. ऐसे में भारत एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ जा सकता था, जैसा हमने एशिया कप में देखा था. लेकिन यहां पिचें अलग हैं. इसलिए आपको अर्शदीप के साथ जाना चाहिए. भारत कुलदीप को लाने के बारे में जरूर सोच सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें अर्शदीप को बाहर करना होगा और आपके पास बुमराह के साथ डेथ ओवर्स में यॉर्कर डालने वाला गेंदबाज नहीं होगा,”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब...और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 26, 2026, 18:15 IST

Read Full Article at Source