NCERT व‍िवाद पर पीएम मोदी खफा, बोले- क‍िताब में कैसे छपा, इसकी जवाबदेही तय हो

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

NCERT व‍िवाद पर पीएम मोदी खफा, बोले- क‍िताब में कैसे छपा, इसकी जवाबदेही तय हो

Last Updated:February 26, 2026, 18:26 IST

एनसीआरटी की क‍िताब में जूड‍िश‍ियरी को भ्रष्‍ट बताने वाले व‍िवाद पर पीएम मोदी ने सख्‍त नाराजगी जताई है.सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने पूछा है क‍ि आखिर इस पूरे मामले की निगरानी कौन कर रहा था? सुप्रीम कोर्ट की फटकार और पीएम मोदी के कड़े तेवर के बाद बैकफुट पर आई NCERT ने चंद घंटों में ही किताब वापस ले ली है और बिना शर्त माफी मांगी है.

NCERT व‍िवाद पर पीएम मोदी खफा, बोले- क‍िताब में कैसे छपा, इसकी जवाबदेही तय होZoom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीईआरटी की क‍िताब को लेकर नाराजगी जताई.

NCERT की  कक्षा 8 की सोशल साइंस की क‍िताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ से जुड़े चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सख्त नाराजगी जताई है. सीएनएन-न्यूज18 को सरकारी सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने इस विवाद पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मामले में स्पष्ट जवाबदेही तय करने को कहा है.

शीर्ष सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने इस पूरे विवाद पर नाराजगी जाहिर करते हुए पूछा कि इस मामले (किताब छपने की प्रक्रिया) की निगरानी कौन कर रहा था. उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि 8वीं कक्षा के छात्र न्यायपालिका में भ्रष्टाचार जैसे गंभीर विषय पर कैसे चर्चा कर सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस लापरवाही के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख
यह मामला सीन‍ियर एडवोकेट कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने चीफ जस्‍ट‍िस ऑफ इंडिया के सामने उठाया था. इसके बाद सीजेआई सूर्यकांत ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, धरती पर किसी को भी न्यायपालिका को बदनाम करने और उसकी सत्यनिष्ठा को धूमिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

किताबें जब्त करने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने इस किताब के प्रकाशन को गंभीर लापरवाही माना और निर्देश दिया कि इस विवादित चैप्टर वाली किताब की सभी क‍िताबें तुरंत जब्त की जाएं. अदालत ने NCERT के अध्यक्ष प्रोफेसर दिनेश प्रसाद सकलानी और स्कूली शिक्षा सचिव को अवमानना का नोटिस भी जारी किया है.

CJI सूर्यकांत ने शिक्षा मंत्रालय की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा, हम इसकी गहन जांच चाहते हैं. न्यायपालिका के प्रमुख के रूप में जवाबदेही सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य है; दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

NCERT और शिक्षा मंत्रालय की बिना शर्त माफी
सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शिक्षा मंत्रालय की ओर से बिना किसी शर्त के अदालत से माफी मांगी. वहीं, NCERT ने भी इस विवाद पर बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा है कि वह इस किताब को वापस ले लेगी और विवादित पाठ्यक्रम को फिर से लिखेगी.

चंद घंटों में वापस लेनी पड़ी किताब
विवादित किताब का नाम ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड, वॉल्यूम II’ (Exploring Society: India and Beyond, Vol II) है, जिसे 24 फरवरी को ही आधिकारिक तौर पर जारी किया गया था. रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद, सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी को देखते हुए इसे NCERT की वेबसाइट से हटा लिया गया और इसके फिजिकल सर्कुलेशन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई.

About the Author

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for 'Hindustan Times Group...और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

February 26, 2026, 18:26 IST

Read Full Article at Source