Last Updated:February 28, 2026, 10:33 IST
भारतीय शेयर बाजार में समय-समय पर ऐसे मल्टीबैगर उभरते हैं जो निवेशकों की किस्मत बदल देते हैं. पिछले एक साल में भी कुछ चुनिंदा स्टॉक्स ने उम्मीद से कहीं अधिक रिटर्न देकर विश्लेषकों को भी हैरान कर दिया है. आज हम ऐसे ही 5 स्टॉक्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने 12 महीनों में ही पैसा कई गुना बढा दिया है.
मल्टीबैगर शेयरों की लिस्ट में सुमित इंडस्ट्रीज शेयर का भी शामिल है. पॉलिएस्टर चिप्स और यार्न बनाने वाली इस कंपनी ने पिछले 12 महीनों में 144 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है. इस शेयर ने पिछले 12 महीनों में निवेशकों को 144 फीसदी रिटर्न दिया है. पिछले छह महीनों में इस शेयर की कीमत में 22 फीसदी की बढोतरी हुई है. पांच साल में इस मल्टीबैगर स्टॉक में 4311 फीसदी का रिटर्न दिया है.
1993 में स्थापित सुमीत इंडस्ट्रीज लिमिटेड पॉलिएस्टर चिप्स और पॉलिएस्टर यार्न का निर्माण करती है. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने करीब ₹1,000 करोड़ से अधिक की सेल दर्ज की है. कंपनी अपनी लागत कम करने के लिए 'रिन्यूएबल एनर्जी' में निवेश कर रही है. हाल ही में इसने ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में कुछ रणनीतिक कदम उठाए हैं. कंपनी का ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन ऐतिहासिक रूप से थोड़ा कम रहा है.
फोर्स मोटर्स लिमिटेड शेयर ने पिछले एक साल में निवेशकों को मालामाल कर दिया है. एक साल में इस मल्टीबैगर शेयर ने निवेशकों को 265 फीसदी रिटर्न दिया है. शुक्रवार को एनएसई पर यह शेयर 24350 रुपये पर बंद हुआ है. पांच साल में 1768 फीसदी रिटर्न दे चुका है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फोर्स मोटर्स, भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग का एक बेहद प्रतिष्ठित नाम है, जिसे विशेष रूप से कमर्शियल और यूटिलिटी वाहनों के लिए जाना जाता है. फोर्स मोटर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह Mercedes-Benz और BMW जैसी दिग्गज लग्जरी कार कंपनियों के लिए भारत में इंजन और गियरबॉक्स असेंबल करती है. पुणे में इसका एक समर्पित प्लांट केवल मर्सिडीज के इंजन बनाता है.
ल्यूमैक्स ऑटो टेक शेयर ने भी पिछले एक साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. पिछले 12 महीनों में इस शेयर का रिटर्न 252 फीसदी रहा है. शुक्रवार को यह शेयर 1764.80 रुपये पर बंद हुआ था. साल 2026 में अब तक यह शेयर 9 फीसदी रिटर्न दे चुका है तो पांच साल में 1115 फीसदी मुनाफा इस शेयर में पैसा लगाने वालों को हुआ है.
ल्यूमैक्स ऑटो टेक भारतीय ऑटोमोबाइल कंपोनेंट सेक्टर की एक अग्रणी कंपनी है. यह डीके जैन ग्रुप का हिस्सा है और दशकों से भारतीय और वैश्विक ऑटो दिग्गजों को कलपुर्जों की आपूर्ति कर रही है. ल्यूमैक्स ऑटो टेक के पास उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला है. कंपनी अब ईवी के लिए विशेष टेलीमैटिक्स और ऑन-बोर्ड चार्जर जैसे उत्पादों पर ध्यान केंद्रित कर रही है.
क्यूपिड लिमिटेड शेयर ने पिछले एक साल में निवेशकों को मालामाल कर दिया है. इस अवधि में इस शेयर की कीमत करीब पांच गुना बढ गई है. 12 महीने पहले इस शेयर की कीमत 66 रुपये थी जो अब बढकर 406.50 रुपये हो चुकी है. पिछले छह महीने में ही क्यूपिड शेयर की कीमत में 135 फीसदी का इजाफा हुआ है.
क्यूपिड लिमिटेड पर्सनल हेल्थकेयर और सुरक्षा उत्पादों के क्षेत्र में काम करता है. यह कंपनी दुनिया के प्रमुख कंडोम और लुब्रिकेंट निर्माताओं में से एक है. कंपनी पुरुष और महिला कंडोम, लुब्रिकेंट जेली और मेडिकल डायग्नोस्टिक किट्स का निर्माण करती है. कंपनी का लगभग 70% से अधिक राजस्व निर्यात से आता है.
जीई वर्नेवा टीएंडी लिमिटेड शेयर ने एक साल में 179 फीसदी रिटर्न दिया है. शुक्रवार को यह शेयर 3847 रुपये पर कारोबार कर रहा है. साल 2026 में अब तक इस शेयर ने 21 फीसदी रिटर्न अब तक दिया है. पांच साल में इसका रिटर्न 2910 रुपये रहा है.
जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया लिमिटेड जिसे पहले 'जीई टीएंडडी इंडिया' के नाम से जाना जाता था, भारत के पावर ट्रांसमिशन और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की एक दिग्गज कंपनी है. यह वैश्विक ऊर्जा कंपनी 'जीई वर्नोवा' का हिस्सा है. कंपनी इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन और वितरण के लिए जरूरी उपकरण बनाती है.
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए News18 हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :
February 28, 2026, 10:33 IST

1 hour ago
