Last Updated:February 28, 2026, 11:17 IST
Rising Bharat Day 2 LIVE Updates: न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2026 का दूसरा दिन आज शुरू होने जा रहा है. इसमें खेल, टेक्नोलॉजी, सरकार और उद्योग जगत की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. 'Strength Within' थीम के साथ यह समि...और पढ़ें

न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2026 का आज दूसरा दिन.
Rising Bharat Day 2 LIVE Updates: न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2026 का दूसरा दिन आज शुरू होने जा रहा है. राइजिंग भारत में देश और दुनिया की कई बड़ी हस्तियां एक मंच पर भारत के भविष्य की दिशा तय करने पर चर्चा करेंगी. ‘Strength Within’ थीम पर आधारित यह समिट भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका, आर्थिक मजबूती और तकनीकी क्षमता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का बड़ा मंच बन चुका है. सरकार, उद्योग, टेक्नोलॉजी, खेल, अर्थव्यवस्था और मनोरंजन जगत के दिग्गज इसमें शामिल होकर नए भारत के विजन पर विचार साझा करेंगे.
समिट के दूसरे दिन क्रिकेट जगत की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिनर युजवेंद्र चहल समेत कई स्पोर्ट्स आइकन हिस्सा लेंगे. इसके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, ब्रिटेन के पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल सर निक कार्टर, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और सर्वम AI के को-फाउंडर प्रत्युष कुमार जैसे प्रमुख चेहरे भी मंच पर अपनी बात रखेंगे. अलग-अलग सेक्टर के नेताओं की मौजूदगी इस मंच को ग्लोबल पॉलिसी और इनोवेशन डायलॉग में बदल देती है.
राइजिंग भारत समिट 2026 का उद्देश्य भारत की आंतरिक ताकत, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व क्षमता को नई दिशा देना है. यह मंच नीति निर्माताओं, उद्योग जगत और युवा बदलावकर्ताओं को एक साथ लाकर भविष्य की रणनीति तैयार करने का अवसर देता है. यह सिर्फ एक समिट नहीं बल्कि भारत की महत्वाकांक्षा, आत्मविश्वास और वैश्विक भूमिका को मजबूत करने की दिशा में एक आंदोलन है, जहां से नए विचार और नई साझेदारियां जन्म लेंगी.
First Published :
February 28, 2026, 11:17 IST

1 hour ago
