Video: डेढ़ कट्ठा जमीन, ₹3000 किलो वाला बीज! इस किसान ने खेती को बनाया 'करोड़पति बिजनेस'

1 hour ago

X

title=

डेढ़ कट्ठा जमीन, ₹3000 किलो वाला बीज! किसान ने खेती को बनाया करोड़पति बिजनेस

arw img

Onion Seed Earning Model: पारंपरिक खेती के दौर में सीमेसीपूर के किसान पचकोरी ने मुनाफे का एक नया रास्ता खोज निकाला है. वे फसल उगाने के बजाय प्याज के बीज (बिचड़े) तैयार कर मालामाल हो रहे हैं. महाराष्ट्र की प्रसिद्ध 'नासिक लाल' और N53 वैरायटी के जरिए उन्होंने कम जमीन में मोटी कमाई का मॉडल पेश किया है. मात्र डेढ़ कट्ठा जमीन में तैयार बिचड़े से 5 बीघा तक की खेती की जा सकती है. जब रोपाई का सीजन आता है, तो ये बिचड़े 2,000 से 3,000 रुपये प्रति किलो तक बिकते हैं. पचकोरी बताते हैं कि यह दुर्गा कंपनी का उन्नत बीज है. जिससे पैदा होने वाला एक प्याज 100 से 200 ग्राम तक का होता है. ठंड के मौसम में पाले का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए फसल की विशेष निगरानी जरूरी है. खेत में छोटी-छोटी क्यारियां बनाकर एक मुट्ठी की दूरी पर प्याज लगाना सबसे प्रभावी है. मार्च तक तैयार होने वाली इस फसल में प्रति कट्ठा 400 किलो तक प्याज की उपज मिलती है.

Read Full Article at Source