Tipu Sultan Portrait Controversy LIVE: महाराष्‍ट्र में टीपू सुल्‍तान की तस्‍वीर को लेकर बवाल, संजय राउत भी विवाद में कूदे, जानें क्‍या कहा

2 hours ago

Last Updated:February 14, 2026, 11:03 IST

 महाराष्‍ट्र में टीपू सुल्‍तान की तस्‍वीर पर बवाल, संजय राउत भी कूदेZoom

Tipu Sultan Portrait Controversy LIVE: मालेगांव में डिप्‍टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्‍तान की तस्‍वीर पर विवाद खड़ा हो गया है.

Tipu Sultan Portrait Controversy LIVE: महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में डिप्टी मेयर के दफ्तर में 18वीं सदी के मैसूर शासक Tipu Sultan का चित्र लगाए जाने को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने तीखी आपत्ति जताई है, जबकि डिप्टी मेयर शान-ए-हिंद निहाल अहमद ने अपने फैसले का बचाव किया है. विवाद ने स्थानीय राजनीति को गर्मा दिया है और इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. विवाद तब शुरू हुआ जब मालेगांव नगर निगम की डिप्टी मेयर शान-ए-हिंद निहाल अहमद के कार्यालय में टीपू सुल्तान का पोर्ट्रेट लगाया गया. भाजपा ने इसे वास्तविक नायकों का अपमान करार दिया. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कार्यालय में टीपू सुल्तान की तस्वीर तो लगाई गई है, लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्‍मा गांधी और बाबा साहेब आंबेडकर जैसे राष्ट्रीय नेताओं के चित्र नहीं लगाए गए. उन्होंने इसे देश के महान नायकों का अपमान बताया.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु...और पढ़ें

Location :

Nashik,Maharashtra

First Published :

February 14, 2026, 11:03 IST

Read Full Article at Source