British Nato envoy Angus Lapsley Italian PA Francesca Cortini: ब्रिटेन के 55 साल के नाटो एम्बेसडर लेप्स्ली को अपने से लगभग आधी उम्र की इटैलियन प्रेमिका कोर्टनी के साथ आलीशान सरकारी घर में मौज-मस्ती करना बंद करने के लिए कहा गया तो उनके होश फाख्ता हो गए. क्योंकि दुनिया की परवाह किए बगैर 23 साल की पर्सनल असिस्टेंट के साथ घड़ी-घड़ी इधर-उधर नाचने वाले लेप्स्ली को काम पर फोकस करने की वार्निंग मिली तो उनकी शराफत की धज्जियां उड़ गईं. जैसे कोई चोर, अपनी चोरी पकड़े जाने के बाद पसीना-पसीना हो गया हो. कहावत है कि 'भूख न जाने जूठा भात, इश्क न जाने जात-कुजात'. लिहाजा नॉटी आफ्टर फिफ्टी हुए मिस्टर लेप्स्ली गलत वजहों से पहले पश्चिमी जगत फिर दुनियाभर की सुर्खियों में आ गए.
2023 में एंटर्न को बनाया प्रेमिका
'उम्र पचपन की और दिल बचपन का' वाली कथित लव स्टोरी की शुरुआत साल 2023 में नाटो दफ्तर से होती है. एंबेसडर साहब के केबिन में नई एंटर्न पर्सलन असिस्टेंट बनकर पहुंचती है. कोर्टनी को देखते ही सुध-बुध खो देने वाले लेप्स्ली की हरकतों को शुरू में लोगों ने इग्नोर किया. इसे बॉस और एम्प्लाई के बीच बॉन्डिंग बढ़ाने की एक्सरसाइज माना गया, लेकिन मिस्टर एंबेसडर युवा पीए के साथ खुल्लम खुल्ला क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए तो US-UK ही नहीं EU से लेकर पूरे 'NATO' मोहल्ले तक हल्ला हो गया.

कैसे बढ़ी कहानी
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक लेप्स्ली ने कथित तौर पर 2022 में ब्रसेल्स जाने से पहले अपनी पत्नी को छोड़ दिया और असिस्टेंट फ्रांसेस्का कॉर्टिनी, दाएं को डेट करने लगे. इश्क की खुमारी का भूत तो देखिए अभी सालभर पहले ही मिस्टर एंबैसडर की नौकरी जाते-जाते बची थी, क्योंकि 2021 में रक्षा मंत्रालय से टॉप सीक्रेट पेपर्स लेकर वो केंट के एक बस स्टॉप पर छोड़ आए थे.
खैर-खून-खांसी-खुशी, बैर, प्रीत, मधुपान रहिमन दाबे ना दबे जानत सकल जहान. ये 6 चीजें जितना छुपाई जाएं, उतनी ही उबाल मारकर बाहर आती हैं. इसलिए एंबैसडर की प्रेम कहानियों और मुलाकातों के किस्से 'तिल को ताड़' बनाकर पेश किए जाने लगे. कुछ तो बात रही होगी, क्योंकि चिंगारी के बिना धुआं नहीं उठता. लिहाजा उन्हें उस पीए को छोड़कर काम पर फोकस बढ़ाने को कहा गया तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई.
कौन हैं लेप्स्ली?
लेप्स्ली के 20-20 साल के दो जवान बालिग बेटे हैं. उन्हें NATO में UK एम्बेसडर के तौर पर प्रमोट किया गया था, 2025 में वो इस पद पर स्थाई रूप से तैनात हुए तो गाड़ी-बंगला सब मिलने लगा. इसे वो अपने एक सीनियर अफसर के साथ शेयर करते थे, लेकिन मौका देखते ही पीए को अपने घर ले आते थे.
नौकरी सेफ है
सूत्रों का कहना है कि उनका रोमांस NATO के नियमों के आड़े नहीं आता. ब्रिटिश मिलिट्री के उलट, इस पोस्ट पर रोमांटिक रिश्तों पर रोक नहीं है. जबकि इन्हीं आरोपों के चलते ब्रिटिश रॉयल नेवी के पूर्व हेड, बेन की को पिछले साल एक सबऑर्डिनेट के साथ अफेयर के लिए नौकरी से निकालकर उनका एडमिरल रैंक छीन लिया गया था.

2 hours ago
