IGI Airport Video: अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला बोल दिया है. इसका पूरी दुनिया पर असर पड़ रहा है. भारत भी इससे अछूता नहीं है. मिडिल ईस्ट जाने वाली दर्जनों फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा है. देश के सबसे व्यस्त इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. खासकर टिकट काउंटर पर सबसे ज्यादा लोग जमा हो गए हैं. एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 (T-3) के डिपार्चर पर बने टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली है. मिडिल ईस्ट और यूरोप जाने वाली दर्जनों फ्लाइट्स कैंसल होने की वजह से आमलोगों के साथ ही एयरपोर्ट मैनेजमेंट को भी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

1 hour ago

