Emmanuel Macron India Visit LIVE: इमैनुएल मैक्रों पहुंचे भारत, देवेंद्र फडणवीस ने किया स्वागत, पीएम मोदी से आज मुलाकात

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

LIVE: मैक्रों पहुंचे भारत, CM फडणवीस ने किया स्वागत, पीएम मोदी से आज मुलाकात

Last Updated:February 17, 2026, 06:38 IST

Emmanuel Macron India Visit Live Updates: फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिनों की भारत यात्रा पर सोमवार देर रात मुंबई पहुंचे. यहां आज उनकी पीएम मोदी से मुलाकात होगी, जहां राष्ट्राध्यक्ष भारत-फ्रांस संबंधों को नया आयाम देंगे. मैक्रों के इस दौरे के दौरान 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने की डील पर सबकी नजरें टिकी हैं.

 मैक्रों पहुंचे भारत, CM फडणवीस ने किया स्वागत, पीएम मोदी से आज मुलाकातZoom

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे.

भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से आज बेहद अहम दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच आज मुलाकात होने जा रही है. इस दौरान दोनों देशों के रिश्तों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और रक्षा, व्यापार, तकनीक व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों में नए सहयोग पर चर्चा होगी.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे हैं. म्रैकों अपनी पत्नी और फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों के मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया, जहां महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया. यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा और मुंबई का पहला दौरा है, जो दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत हो रहे संबंधों को दर्शाता है.

मोदी-मैक्रों की मुलाकात, कई समझौतों पर नजर

आज दोपहर करीब 3:15 बजे मुंबई के लोक भवन में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी. इस बैठक में दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा करेंगे और इसे नए क्षेत्रों में और विस्तार देने पर फोकस करेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात के बाद रक्षा, व्यापार, स्किलिंग, स्वास्थ्य और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में करीब एक दर्जन समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं. इसके बाद शाम को राज भवन के दरबार हॉल में इन समझौतों का औपचारिक आदान-प्रदान किया जाएगा, जिसके बाद ज्वाइंट प्रेस बयान भी जारी होगा.

‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026’ का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों आज शाम मुंबई में इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे. यह नवाचार वर्ष 2026 तक भारत और फ्रांस, दोनों देशों में मनाया जाएगा. इस मौके पर दोनों नेता बिजनेस लीडर्स, स्टार्ट-अप्स, रिसर्चर्स और इनोवेटर्स को संबोधित करेंगे. शाम को गेटवे ऑफ इंडिया पर एक विशेष सांस्कृतिक स्मरणोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जो दोनों देशों के सांस्कृतिक और तकनीकी सहयोग का प्रतीक होगा.

राफेल डील पर लगेगी मुहर

भारत और फ्रांस के रिश्तों में रक्षा सहयोग एक मजबूत स्तंभ रहा है. हाल ही में भारत सरकार ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसके अलावा संयुक्त रूप से हेलीकॉप्टर और HAMMER प्रिसिजन-गाइडेड मिसाइलों के निर्माण पर भी चर्चा होगी.

17 फरवरी को दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की सह-अध्यक्षता में छठा वार्षिक रक्षा संवाद भी होगा, जिसमें रक्षा औद्योगिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों कर्नाटक के वेमगल में टाटा-एयरबस की H125 हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे.

AI और उभरती तकनीकों में साझेदारी

इस दौरे का एक बड़ा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है. राष्ट्रपति मैक्रों 19 फरवरी को नई दिल्ली में होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे. इससे पहले फ्रांस और भारत पिछले साल एआई को लेकर एक साझा रोडमैप पर सहमति जता चुके हैं, जिसमें सुरक्षित, भरोसेमंद और मानव-केंद्रित एआई के विकास पर जोर दिया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की यह मुलाकात ‘होराइजन 2047 रोडमैप’ के तहत अगले 25 वर्षों के लिए भारत-फ्रांस सहयोग की दिशा तय करने में अहम मानी जा रही है. द्विपक्षीय बातचीत के दौरान दोनों नेता रूस-यूक्रेन युद्ध, गाजा की स्थिति और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र जैसे वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे. इंडो-पैसिफिक में फ्रांस को भारत एक अहम साझेदार मानता है, खासकर मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच.

About the Author

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T...और पढ़ें

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

February 17, 2026, 06:38 IST

Read Full Article at Source