LIVE: कश्मीर में 'जेल ब्रेक', पाक‍िस्‍तानी कैद‍ियों का तांडव, पुल‍िसवालों पर गोल‍ियां चलाकर हो गए फरार

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

LIVE:कश्मीर में 'जेल ब्रेक', पाक‍ कैद‍ियों का तांडव, गोल‍ियां चलाकर हो गए फरार

Last Updated:February 16, 2026, 22:08 IST

Jammu Kashmir Jail Break Video Viral: जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर स्थित जुवेनाइल होम (बाल सुधार केंद्र) से तीन नाबालिग कैदी फरार हो गए. फरार होने से पहले आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किया. फरार हुए नाबालिगों में दो पाकिस्तानी नागरिक अहसान अनवर और मोहम्मद सनाउल्लाह शामिल हैं. वहीं, तीसरा आरोपी आरएस पुरा का रहने वाला करनजीत सिंह गुग्गा बताया जा रहा है.

कश्मीर में 'जेल ब्रेक', पाक‍ कैद‍ियों का तांडव, गोल‍ियां चलाकर हो गए फरारZoom

जम्मू-कश्मीर एक जुवेनाइल होम ब्रेक करके 2 पाकिस्तानी कैदी फरार हो गए. (वीडियो ग्रैब)

Jammu Kahsmir Juvenile Jail Break: जम्मू-कश्मीर में दो पाकिस्तानी समेत तीन कैदी जेल ब्रेक करके फरार हो गए. आरएस पुरा सेक्टर में जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम (बाल सुधार केंद्र) में सोमवार की शाम सजा काट रहे तीन नाबालिग कैदियों ने फिल्मी अंदाज में फरारी की वारदात को अंजाम दिया. सोमवार शाम करीब 17:05 बजे हुई इस घटना में आरोपियों ने न केवल ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया, बल्कि अंधाधुंध फायरिंग भी की, जिसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

प्राप्त सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि फरार होने वाले तीन कैदियों में से दो पाकिस्तानी नागरिक हैं और तीसरा आरोपी लोकल अपाधी है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक कैदी गैलरी में खड़े पुलिसकर्मियों गोली चलाता है. एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बचते हुए दिख रहा है. गोलीबारी के बाद जुवेनाइल सेंटर से फरार हो जाते हैं.

फरार नाबालिकों अपराधियों की पहचान इस प्रकार-

अहसान अनवर: पुत्र मोहम्मद अनवर, निवासी ननकाना साहिब, पंजाब (पाकिस्तान). मोहम्मद सनाउल्लाह: पुत्र मोहम्मद, निवासी पाकिस्तान. करनजीत सिंह उर्फ गुग्गा: निवासी आरएस पुरा, जम्मू.

फायरिंग से दहला बाल सुधार केंद्र

प्रत्यक्षदर्शियों और आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भागने के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की. इस हमले में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें जीएमसी (GMC) जम्मू रेफर कर दिया गया है, जहां वे जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं.

CCTV में कैद हुई वारदात

यह पूरी घटना केंद्र में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है. फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नाबालिगों ने सोची-समझी साजिश के तहत गार्ड्स पर हमला किया और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए. इस घटना ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं. सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बाल सुधार केंद्र जैसी सुरक्षित जगह के भीतर इन नाबालिगों के पास हथियार और गोलियां कहां से पहुंचीं? क्या केंद्र के भीतर किसी ने उनकी मदद की थी, या यह सुरक्षा में एक बहुत बड़ी चूक है?

जेल से भागे तीनों नाबालिग कैदियों की तस्वीर पुलिस ने जारी किया.

पूरे इलाके में हाई अलर्ट और सर्च ऑपरेशन

वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. पूरे आरएस पुरा सेक्टर और भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. फरार कैदियों की तलाश में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने व्यापक सर्च ऑपरेशन (सघन तलाशी अभियान) शुरू कर दिया है.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व...और पढ़ें

Location :

Jammu and Kashmir

First Published :

February 16, 2026, 21:28 IST

Read Full Article at Source