दुर्गा पूजा पर देर रात तक देखें मेला, सुबह 4 बजे तक पटरियों पर दौड़ेगी मेट्रो

2 days ago

Last Updated:September 24, 2025, 12:35 IST

Kolkata Metro Train News: देशभर में इन दिनों नवरात्रि का उत्‍सव घूमधाम से मनाया जा रहा है. पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की धूम कुछ अलग ही रहती है. भीड़ को देखते हुए कोलकाता मेट्रो ने बड़ा ऐलान किया है.

दुर्गा पूजा पर देर रात तक देखें मेला, सुबह 4 बजे तक पटरियों पर दौड़ेगी मेट्रोकोलकाता मेट्रो ट्रेन ने दुर्गा पूजा के मौके पर स्‍पेशल सर्विस की घोषणा की है. (फोटो: पीटीआई)

Kolkata Metro Train News: दुर्गा पूजा के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए कोलकाता मेट्रो ने विशेष सेवाओं की घोषणा की है. मेट्रो प्रशासन के अनुसार 27 सितंबर (पंचमी) से 2 अक्टूबर (दशमी) तक ब्लू, ग्रीन, येलो और पर्पल लाइनों पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी, जबकि ऑरेंज लाइन पर सेवाएं इस अवधि में उपलब्ध नहीं होंगी.

मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे भीड़ को देखते हुए अपने सफर की योजना पहले से बनाएं और अधिकतम सुविधा के लिए डिजिटल टिकटिंग और स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करें. यह कदम दुर्गा पूजा के दौरान शहर की सड़कों पर बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को कम करने और लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा देने के उद्देश्य से उठाया गया है.

ब्लू लाइन (साहिद खुदीराम से दक्षिणेश्वर तक)

पंचमी (27 सितंबर) को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक कुल 262 सेवाएं (131 अप और 131 डाउन) उपलब्ध रहेंगी. पीक आवर में ट्रेनें हर 6-7 मिनट पर मिलेंगी. सष्ठी (28 सितंबर) को 246 सेवाएं 9 बजे से 11 बजे रात तक चलाई जाएंगी. सप्तमी, अष्टमी और नवमी (29 सितंबर से 1 अक्टूबर) पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मेट्रो सेवाएं रातभर चलेंगी. इन तीनों दिनों में दोपहर 1 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक कुल 246 सेवाएं मिलेंगी. दशमी (2 अक्टूबर) को दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक 132 सेवाएं चलाई जाएंगी.

ग्रीन लाइन (हावड़ा मैदान से साल्टलेक सेक्टर-V तक)

पंचमी को सुबह 7.30 बजे से रात 11.16 बजे तक 225 सेवाएं उपलब्ध होंगी. सष्ठी पर 184 सेवाएं सुबह 9 बजे से रात 11.28 बजे तक मिलेंगी. सप्तमी, अष्टमी और नवमी को दोपहर 1.30 बजे से अगले दिन सुबह 4.18 बजे तक 192 सेवाएं चलेंगी. दशमी पर 74 सेवाएं दोपहर 1.30 बजे से रात 10.32 बजे तक चलाई जाएंगी.

येलो लाइन (नोआपाड़ा-बरानगर से जय हिंद विमानबंदर तक)

पंचमी और सष्ठी पर दोपहर 3 बजे से रात 10.35 बजे तक 60 सेवाएं (30 अप और 30 डाउन) मिलेंगी. सप्तमी से नवमी तक 62 सेवाएं रोजाना दोपहर 3 बजे से रात 10.50 बजे तक उपलब्ध होंगी. दशमी पर 50 सेवाएं दोपहर 3 बजे से रात 9.20 बजे तक चलाई जाएंगी.

पर्पल लाइन (जोक से माजेरहाट तक)

इस रूट पर पंचमी से दशमी तक रोजाना 38 सेवाएं (19 अप और 19 डाउन) चलाई जाएंगी. सेवाएं दोपहर 3 बजे से रात 10.55 बजे तक हर 25 मिनट पर उपलब्ध रहेंगी.

ऑरेंज लाइन पर नहीं चलेगी मेट्रो

27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ऑरेंज लाइन पर मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी.

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु...और पढ़ें

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु...

और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Location :

Kolkata,West Bengal

First Published :

September 24, 2025, 12:35 IST

homenation

दुर्गा पूजा पर देर रात तक देखें मेला, सुबह 4 बजे तक पटरियों पर दौड़ेगी मेट्रो

Read Full Article at Source