होली की भीड़ को देखते हुए आज स्‍पेशल ट्रेन चलाने का फैसला, बिहार और गुजरात के लोगों को राहत

1 hour ago

होमताजा खबरbusiness

होली की भीड़ को देखते आज स्‍पेशल ट्रेन चलाने का फैसला, यहां के लोगों को राहत

Last Updated:March 02, 2026, 13:03 IST

उत्तर पश्चिम रेलवे ने होली पर दानापुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया, जिससे बिहार और गुजरात के यात्रियों को राहत मिलेगी. ट्रेन 2 मार्च को दानापुर से रवाना होगी. यहां पर जानें शेड्यूल.

होली की भीड़ को देखते आज स्‍पेशल ट्रेन चलाने का फैसला, यहां के लोगों को राहतZoom

आज रात में दानापुर से चलेगी यह ट्रेन.

नई दिल्‍ली. होली का त्‍यौहार परिवार के साथ मनाने के लिए घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. उत्तर पश्चिम रेलवे ने होली के अवसर पर दानापुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 09428) चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन बिहार से गुजरात तक के यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जहां होली के दौरान भीड़ बहुत ज्यादा रहती है.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09428 (दानापुर-साबरमती स्पेशल) 2 मार्च (सोमवार) को दानापुर से रात 10:40 बजे (22:40) रवाना होगी. यह ट्रेन मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर शाम 6:55 बजे (18:55) पहुंचेगी और 10 मिनट रुककर शाम 7:05 बजे (19:05) प्रस्थान करेगी. इस तरह बुधवार 4 मार्च 2026 को सुबह 6:45 बजे साबरमती पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन होली के मुख्य दिनों को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है, ताकि यात्री त्योहार के साथ-साथ सुरक्षित और आरामदायक सफर कर सकें. रास्ते में यह ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी.

यहां रुकते हुए जाएगी

यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, जयपुर, अजमेर, मारवाड़ जंक्शन, आबूरोड, पालनपुर, महेसाणा जैसे स्‍टेशनों में रुकते हुए जाएगी. इन स्टेशनों पर यात्रियों को आसानी से उतरने-चढ़ने का मौका मिलेगा.

कितने कोच होंगे ट्रेन में

ट्रेन में कुल 21 डिब्बे होंगे, जिसमें 2 थर्ड एसी, 17 शयनयान (स्लीपर) और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं. इससे यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा और होली की छुट्टियों में घर पहुंचना आसान हो जाएगा.रेलवे ने होली के दौरान पूरे देश में सैकड़ों स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन यह ट्रेन बिहार-उत्तर प्रदेश-राजस्थान-गुजरात रूट पर यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए यह ट्रेन चलाई गयी है. रेलवे जल्‍द घर गए लोगों की वापसी के लिए ट्रेन चलाएगा. जिससे काम में लौटने में भी लोगों को राहत मिले, उन्‍हें परेशानी न हो.

Location :

Patna,Patna,Bihar

First Published :

March 02, 2026, 13:03 IST

Read Full Article at Source