Last Updated:March 02, 2026, 12:38 IST
मुजफ्फरपुर में रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजार पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो चुका है. गलियों से लेकर प्रमुख बाजारों तक गुलाल, पिचकारी और रंग-बिरंगे सामानों की भरमार है. इस बार होली बाजार में खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.मोदी–योगी पिचकारी लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
मुजफ्फरपुर में रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजार पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो चुका है. गलियों से लेकर प्रमुख बाजारों तक गुलाल, पिचकारी और रंग-बिरंगे सामानों की भरमार है. इस बार होली बाजार में खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. मोदी मास्क और मोदी–योगी पिचकारी, जिन्हें खासतौर पर युवा वर्ग और राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
दुकानों पर इन अनोखे उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है. लोग बड़े उत्साह के साथ मोदी मास्क और मोदी–योगी पिचकारी की खरीदारी कर रहे हैं. दुकानदार मोहित कुमार का कहना है कि इस बार बाजार की स्थिति काफी अच्छी है. पिछले साल की तुलना में अधिक संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं. उन्होंने बताया कि हर्बल गुलाल की मांग इस बार सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही मास्क, पिचकारी, गुलाल भरी सिलेंडर जैसी पिचकारियों की बिक्री भी जोरों पर है.मोहित कुमार के अनुसार, लोग अब रंगों के साथ-साथ सेहत को लेकर भी जागरूक हो रहे हैं, इसी वजह से हर्बल और केमिकल-फ्री गुलाल की मांग तेजी से बढ़ी है.
मोदी–योगी पिचकारी बने बाजार का आकर्षण
बच्चे हों या युवा, सभी नए डिजाइन और थीम वाले होली उत्पादों को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि राजनीतिक थीम पर आधारित ये उत्पाद बाजार में अलग पहचान बना रहे हैं.ग्राहक सिद्धार्थ राज ने बताया कि हम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तो होली नहीं खेल सकते, लेकिन मोदी मास्क लगाकर एक अलग अनुभव जरूर प्राप्त कर सकते हैं. इसी वजह से हम लोग मोदी मास्क की खरीदारी कर रहे है. उन्होंने कहा कि इस बार की होली हमारे लिए खास है, क्योंकि बाजार में कुछ नया और अलग देखने को मिल रहा है. वहीं कुछ ग्राहक योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाली पिचकारियों को भी पसंद कर रहे हैं. उनका कहना है कि ऐसे उत्पाद होली के उत्साह को और बढ़ा देते हैं और दोस्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बनते हैं.
Location :
Muzaffarpur,Bihar
First Published :
March 02, 2026, 12:38 IST

1 hour ago
