Last Updated:July 24, 2025, 08:50 IST
Vande Bharat Express- महाराष्ट्र को देश के विकसित राज्यों में गिना जाता है. इसकी एक वजह मुंबई आर्थिक राजधानी होना है, लेकिन आपको यह जानकर खुशी होगी कि महाराष्ट्र को बिहार टक्कर दे रहा है. किस मामले में, यहा...और पढ़ें

हाइलाइट्स
महाराष्ट्र में 22 वंदेभारत सर्विस दौड़ रही हैंबिहार में चलने वाली ट्रेनों की संख्या 20और बढ़ सकती है यह संख्यानई दिल्ली. बिहार का नाम सुनते ही सामान्यत लोगों के सामने पिछड़े राज्य की इमैज सामने आती है, लेकिन अगर आप बिहारी है तो यह खबर को खुशी देने वाली है. मौजूदा समय बिहार देश के सबसे विकसित राज्यों में शुमार होने वाले राज्य को टक्कर दे रहा है. यही वजह है कि यहां के लोगों की जिंदगी वंदेभारत एक्सप्रेस की रफ्तार से दौड़ रही है. यहां के लोगों का देश के किसी भी कोने में आना जाना आसान हो गया है.
मौजूदा समय लोगों की सबसे पसंदीदा ट्रेन वंदेभारत बनी हुई है. पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़कर (असम में चल रही है) देश के सभी राज्यों में कई-कई वंदेभारत ट्रेनें चल रही हैं. कई शहरों में इतनी डिमांड बढ़ गयी है कि सुबह और शाम दोनों समय वंदेभारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं. कई ट्रेनों में आक्यूपेंसी रेट 100 फीसदी से ऊपर जा रहा है.
देशभर में कुल 144 वंदेभारत सर्विस
देशभर में 144 वंदेभारत सर्विस चल रही हैं. इनमें सबसे ज्यादा देश की आर्थिक राजधानी वाले राज्य महाराष्ट्र में चलती हैं. 22 वंदेभारत की सर्विस यहां से रोजाना कई राज्यों को जोड़ती हैं. इनमें आरंभिक स्थान/गंतव्य स्थान के आधार पर शामिल हैं.
बिहार के लिए गर्व की बात
महाराष्ट्र देश के सबसे विकसित राज्यों में गिना जाता है. लेकिन महाराष्ट्र के करीब करीब बराबर वंदेभारत एक्सप्रेस बिहार से भी चलती हैं. यहां से रोजाना 20 वंदेभारत सर्विस चलती हैं. इस तरह बिहार के लिए यह गर्व की बात है. जिसे सामान्य लोग पिछड़े राज्य के रूप में जानते हैं, वहां वंदेभारत की भरमार है.
बिहार में चलने वाली वंदेभारत
1. 20983/84 टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
2. 21893/94 टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
3. 21895/96 टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
4. 22233/34 न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
5. 22303/04 हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस
6. 22309/10 हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
7. 22345/46 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस
8. 22347/48 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
9. 22349/50 पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस
10. 26501/02 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
दोनों ओर की वंदेभारत मिलाकर इनकी संख्या 20 हो जाती है. रेलवे मंत्रालय के अनुसार मांग के अनुसार इनकी संख्या अभी और बढ़ सकती है.