Last Updated:March 08, 2026, 09:07 IST
Upcoming IPO : आईपीओ मार्केट में अगले सप्ताह जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी. आने वाले हफ्ते में चार कंपनियों के इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे. इन आईपीओ में दो मेनबोर्ड और दो एसएमई इश्यू शामिल हैं. जो मेनबोर्ड इश्यू लॉन्च होंगे वो हैं राजपूताना स्टेनलेस और इनोविजन.
राजपूताना स्टेनलेस (Rajputana Stainless) का आईपीओ 9 मार्च को खुलेगा और 11 मार्च को बंद होगा. यह कुल 254.98 करोड़ रुपये का एक बुक-बिल्ट इश्यू है, जिसमें 178.73 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे और बाकी हिस्सा ऑफर फॉर सेल के तहत होगा. प्राइस बैंड 116 रुपये से 122 रुपये निर्धारित किया है. निर्भय कैपिटल सर्विसेज को इस बड़े इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इनोविजन (Innovision) आईपीओ 10 मार्च को खुलेगा और निवेशक इसमें 12 मार्च तक पैसे लगा सकेंगे. कंपनी का इरादा इस इश्यू के जरिए कुल 323 करोड़ रुपये जुटाने का है. इनोविजन आईपीओ का प्राइस बैंड 521-548 रुपये तय किया गया है. एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज को इसके प्रबंधन के लिए लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज इसकी रजिस्ट्रार होगी.
राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (Raajmarg InvIT) का आईपीओ 11 मार्च को खुलेगा और आप इस इश्यू के शेयरों के लिए 13 मार्च तक बोली लगा सकेंगे. इस इश्यू के जरिए कंपनी ने लगभग 6,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. आईपीओ काप्राइस बैंड 99 -100 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
एप्सिस एयरोकॉम (Apsis Aerocom) आईपीओ भी अगले सप्ताह लॉन्च होगा. यह आईपीओ भी 11 मार्च को खुलेगा और निवेशक 13 मार्च तक इसमें अपनी बोलियां लगा सकेंगे. कंपनी का लक्ष्य इस इश्यू के माध्यम से 35.77 करोड़ रुपये जुटाने का है. आईपीओ का प्राइस बैंड 104 रुपये से 110 रुपये प्रति शेयरतय किया गय है. वनव्यू कॉरपोरेट एडवाइजर्स आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है.
अगले सप्ताह कुल चार कंपनियां स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी. सबसे पहले 9 मार्च को 'एसिटेक ई-कॉमर्स' की लिस्टिंग होगी. इसके बाद 11 मार्च को मेनबोर्ड की बड़ी कंपनी 'सेडेमैक मेकाट्रोनिक्स' (SEDEMAC Mechatronics) बीएसई और एनएसई पर अपनी शुरुआत करेगी.
12 मार्च को एल्फिन एग्रो इंडिया बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होगी. इसके ठीक अगले दिन यानी 13 मार्च को श्रीनिवास प्रधान कंस्ट्रक्शन एनएसई एसएमई पर अपनी शुरुआत करेगी. बाजार के जानकारों का कहना है कि इन नई लिस्टिंग्स से बाजार में नई ऊर्जा का संचार होगा और निवेशकों को एग्जिट के मौके मिलेंगे.
कुल मिलाकर, आने वाला सप्ताह प्राइमरी मार्केट के लिहाज से बहुत ही व्यस्त और अवसरों से भरा रहने वाला है. निवेशकों के पास अलग-अलग सेक्टर्स जैसे स्टेनलेस स्टील, इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्विस सेक्टर और एयरोस्पेस से जुड़ी कंपनियों में पैसे लगाने का मौका होगा.
(Disclaimer: IPO में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. यदि आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :
March 08, 2026, 09:07 IST

1 hour ago
