Last Updated:March 08, 2026, 07:44 IST
काव्या ने अपने पति को वह सांभर परोसा जो तीन दिन पहले बनाया गया था और फ्रिज में रखा हुआ था. बताया जा रहा है कि पहले दो दिनों तक वही सांभर परोसे जाने पर रंगास्वामी ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी, लेकिन तीसरे दिन ताजा खाना न बनाने को लेकर उसने काव्या को डांट दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई.

कर्नाटक के बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक 25 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अनाज सुरक्षित रखने वाली जहरीली सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि उसकी अपने पति के साथ सांभर को लेकर हुए झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया. मृतका की पहचान काव्या के रूप में हुई है. वह एक गृहिणी थी और चार साल के बेटे की मां थी. उसकी शादी गेनसानाहल्ली गांव के रहने वाले किसान रंगास्वामी से हुई थी. यह गांव नेलमंगला के पास स्थित है.
पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब काव्या ने अपने पति को वह सांभर परोसा जो तीन दिन पहले बनाया गया था और फ्रिज में रखा हुआ था. बताया जा रहा है कि पहले दो दिनों तक वही सांभर परोसे जाने पर रंगास्वामी ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी, लेकिन तीसरे दिन ताजा खाना न बनाने को लेकर उसने काव्या को डांट दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई.
इस घटना से आहत होकर काव्या ने 3 मार्च को कथित तौर पर अनाज सुरक्षित रखने वाली जहरीली गोली खा ली. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत पास के अस्पताल ले गए. बाद में उसी रात बेहतर इलाज के लिए उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और अगले दिन तड़के उसकी मौत हो गई.
काव्या के पिता ने पुलिस में दी गई शिकायत में अपने दामाद रंगास्वामी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही सांभर को लेकर हुए विवाद का जिक्र किया है. उन्होंने पुलिस से इस मामले की पूरी जांच करने की मांग की है कि आखिर किन परिस्थितियों में उनकी बेटी ने इतना बड़ा कदम उठाया. फिलहाल डोब्बेसेट पुलिस थाने ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
(डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई परिचित शख्स डिप्रेशन में है और मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का विचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोशिश कर रहा है. तो ये एक बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. ताकि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)
About the Author
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T...और पढ़ें
Location :
Bengaluru,Bengaluru,Karnataka
First Published :
March 08, 2026, 07:43 IST

2 hours ago
