Last Updated:March 12, 2026, 11:58 IST
UPSC Civil Services Marksheet 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 की मार्कशीट जारी कर दी है. यूपीएससी प्रीलिम्स से लेकर फाइनल इंटरव्यू तक के मार्क्स ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

नई दिल्ली (UPSC Civil Services Marksheet 2025). संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. यूपीएससी सीएसई 2025 रिजल्ट पिछले हफ्ते जारी हुआ था. इस साल राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री को यूपीएससी टॉपर घोषित किया गया है. अब संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी मार्कशीट 2025 भी रिलीज कर दी है. इसे ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.gov.in पर चेक कर सकते हैं.
यूपीएससी मार्कशीट केवल कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि एक उम्मीदवार की पूरी यात्रा का लेखा-जोखा होती है. यूपीएससी ने प्रीलिम्स, मेंस और फाइनल यानी तीनों स्टेजेस की मार्कशीट जारी कर दी हैं. अगर आपने साल 2025 में यूपीएससी सीएसई परीक्षा दी थी तो अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर एनालिसिस कर सकते हैं. इससे अंदाजा लग जाएगा कि आपको किन विषयों में मेहनत करने की जरूरत है और किनमें आपका बेस स्ट्रॉन्ग है. इससे अगले अटेंप्ट की तैयारी में मदद मिलेगी.
यूपीएससी मार्कशीट 2025 जारी
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए प्रीलिम्स, मेंस और फाइनल इंटरव्यू की मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.gov.in पर अपलोड कर दी है. आयोग की यह ट्रांसपेरेंसी उम्मीदवारों को उनकी तैयारी का आकलन करने में मदद करती है. यूपीएससी के नियमों के मुताबिक, फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही पर्सनल मार्क्स की डिटेल्स पब्लिक की जाती हैं.
प्रीलिम्स से लेकर फाइनल तक का सफर
यूपीएससी परीक्षा 3 चरणों में होती है और मार्कशीट भी इसी क्रम में जारी की जाती है. सबसे पहले प्रीलिम्स की मार्कशीट आती है, जिसमें जनरल स्टडीज और CSAT के अंक होते हैं. इसके बाद मेंस परीक्षा (लिखित) के अंक आते हैं, जो सबसे अधिक महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि ये आपकी फाइनल रैंकिंग तय करते हैं. आखिर में पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के अंकों को जोड़कर ओवरऑल स्कोर कार्ड तैयार किया जाता है.
यूपीएससी मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
यूपीएससी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो करें:
यूपीएससी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.gov.in पर विजिट करें. होमपेज पर ‘What’s New’ सेक्शन में जाएं. वहां ‘Civil Services Examination 2025’ लिंक पर क्लिक करें. स्क्रीन पर यूपीएससी मार्कशीट का पीडीएफ खुल जाएगा. Ctrl+F के जरिए अपना नाम या रोल नंबर ढूंढें. फ्यूचर रेफरेंस के लिए यूपीएससी मार्कशीट डाउनलोड कर लें.यूपीएससी मार्कशीट का एनालिसिस क्यों जरूरी है?
अक्सर कैंडिडेट्स केवल यूपीएससी रिजल्ट देखते हैं, लेकिन मार्कशीट का गहराई से एनालिसिस करना कहीं अधिक जरूरी है. अगर आप यूपीएससी प्रीलिम्स में फेल हुए हैं तो चेक करें कि क्या CSAT की वजह से बाहर हुए या GS में स्कोर कम रहा. यूपीएससी मेंस में कौन सा वैकल्पिक विषय (Optional Subject) आपके लिए गेम-चेंजर साबित हुआ या किस पेपर ने स्कोर बिगाड़ा, यह जानना अगले प्रयास के लिए जरूरी है.
कई बार उम्मीदवार सिर्फ 1 या 2 अंकों से पिछड़ जाते हैं. इस डेटा से पता चलता है कि उन्हें अपनी स्ट्रैटेजी में कहां छोटे बदलाव करने की जरूरत है.
About the Author
With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें
First Published :
March 12, 2026, 11:58 IST

1 hour ago
