Last Updated:March 12, 2026, 12:08 IST
Parliament Session: संसद में बजट सेशन का दूसरा दौर चल रहा है. लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को खारिज होने के बाद गुरुवार को ओम बिरला चेयर पर विराजमान हुए. हालांकि, सदन की शुरुआत हंगामे के बाद 12 बजे के लिए स्थगित हो गया.

Loksabha Session: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को खारिज कर दिया गया. इस पर सदन में भारी बहस और हंगामे देखने को मिले, लेकिन ध्वनि मत (Voice Vote) से खारिज कर दिया गया. पिछले चार दशकों में यह पहली बार था जब किसी स्पीकर को पद से हटाने के लिए ऐसा प्रस्ताव लाया गया. गुरुवार यानी कि 12 मार्च को ओम बिरला फिर से सदन में लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान हुए. हालांकि, सदन की शुरु होते ही हंगामे की वजह से दिन के बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
Parliament Session Live Update:-
नेशनल कॉन्फ्रेंस के मिस्टर रमजान ने आरोप लगाया कि फारूक अब्दुल्ला पर हमले के समय पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया. उन्होंने पूछा, ‘पुलिस कहां थी?’ जवाब में, BJP के गुलाम अली ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘उन्होंने कश्मीर को कब्रिस्तान बना दिया है. उन्होंने गरीब कश्मीरियों को बंदूक की नोक पर रखा है.’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार और गुरुवार की दरम्यान रात में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हमले पर सवाल उठाए. राज्यसभा में बोलते हुए खड़गे ने जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा उठाया. उन्होंने जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा की कमी पर सवाल उठाया, जबकि सत्ताधारी पार्टी के सदस्यों ने विरोध में नारे लगाए. अब्दुल्ला पर हुए हमले पर विपक्ष के नेता खड़गे के सवाल का जवाब देते हुए जे.पी. नड्डा ने कहा कि वे इस घटना को राजनीतिक रंग न दें. उन्होंने कहा कि भारत सरकार यह पक्का करेगी कि हमलावर को सजा मिले. उन्होंने कहा कि इस घटना को जम्मू और कश्मीर के राज्य के मुद्दे से नहीं जोड़ा जा सकता. गुरुवार को लोकसभा 12 बजे के लिए स्थगित कर दी गई है. दरअसल, गुरुवार को सदन शुरु होते हीविपक्षी सदस्यों ने विरोध में नारा लगाते हुए सदन में हंगामा करने लगे. सत्र शुरू होते ही लोकसभा दोपहर 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. लोकसभा में हंगामे और भारतीय जनता पार्टी के हमले पर जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा सिर्फ़ एक पार्टी को नहीं, बल्कि पूरे देश को रिप्रेजेंट करती है. उन्होंने बताया कि उन्हें कई बार लोअर हाउस में बोलने से रोका गया. राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर बहस के दौरान बीजेपी एमपी रविशंकर प्रसाद को जवाब देते हुए ये बात कही.
About the Author
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व...और पढ़ें
First Published :
March 12, 2026, 11:20 IST

1 hour ago
