सावधान! 180° घूमा मौसम; कश्मीर में मौसम हुआ 'बेवफा', घूमने का शौक पड़ सकता है महंगा!

2 hours ago

होमताजा खबरदेश

180° घूमा मौसम; कश्मीर में मौसम हुआ 'बेवफा', घूमने का शौक पड़ सकता है महंगा

Last Updated:March 12, 2026, 12:43 IST

कश्मीर में मौसम ने 180 डिग्री का यू-टर्न लिया है. भारी बारिश और खराब मौसम के चलते किश्तवाड़ के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं. पर्यटकों को फिलहाल घाटी न आने की सलाह दी गई है.

180° घूमा मौसम; कश्मीर में मौसम हुआ 'बेवफा', घूमने का शौक पड़ सकता है महंगाZoom

जम्मू-कश्मीर में मौसम का रौद्र रूप. (एआई इमेज)

श्रीनगर/जम्मू: अगर आप कश्मीर की वादियों में सुकून तलाशने का मन बना रहे हैं, तो ठहरिये. फिलहाल अपने बैग पैक करने से पहले यह खबर जरूर पढ़ें. मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी बरस रही तो, पहाड़ी इलाकों में एक दूसरी आफत ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है. दरअशल, कश्मीर में मौसम ने ऐसी करवट ली है कि खुशनुमा माहौल रातों-रात कुदरत के कर्फ्यू लग गया. घाटी में पारा गिरने और भारी बर्फबारी व बारिश की चेतावनी के बीच जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

मौसम के इस बदले मिजाज का सबसे ज्यादा असर जम्मू के किश्तवाड़ जिले में देखने को मिल रहा है. लगातार हो रही बारिश और खराब विजिबिलिटी को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर आज सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का सख्त आदेश जारी किया है. डिप्टी कमिश्नर के निर्देशानुसार, मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) ने स्पष्ट किया है कि जब तक मौसम में सुधार नहीं होता, तब तक जोखिम नहीं लिया जा सकता.

सुरक्षा एजेंसियों का ‘एक्शन मोड’

एक तरफ कुदरत का कहर है, तो दूसरी तरफ सुरक्षा एजेंसियां सीमा पार से होने वाली साजिशों को नाकाम करने में जुटी हैं. पुंछ और सुरनकोट के इलाकों में आज सुबह एनआईए (NIA) ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बड़ी छापेमारी की. यह कार्रवाई उन ‘ओवरग्राउंड वर्कर्स’ (OGW) और संदिग्धों के खिलाफ है, जो खराब मौसम और दुर्गम रास्तों का फायदा उठाकर घुसपैठियों की मदद करते हैं. तलाशी के दौरान कई मोबाइल फोन और डिजिटल दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जो किसी बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर सकते हैं.

अभी न आएं- पर्यटकों के लिए सलाह

पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों को सलाह दी है कि वे फिलहाल कश्मीर की यात्रा टाल दें. पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन (Landslides) का खतरा बढ़ गया है और कई संपर्क मार्ग बंद हो चुके हैं. जो सैलानी पहले से वहां मौजूद हैं, उन्हें भी सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई है.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व...और पढ़ें

Location :

Jammu and Kashmir

First Published :

March 12, 2026, 12:43 IST

Read Full Article at Source