यूएई में ईरान के हमले में एक भारतीय घायल, अब कैसी है उसकी हालत?

2 hours ago

होमworld

यूएई में ईरान के हमले में एक भारतीय घायल, अब कैसी है उसकी हालत?

Last Updated:March 01, 2026, 22:17 IST

ईरान के सुप्रीम लीडर खमेनेई की मौत के बाद भड़के मिसाइल युद्ध ने पूरे खाड़ी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है. ईरान आपसपास के देशों के अमेरिकी ठिकानों पर लगातार अटैक कर रहा है. यूएई पर हुए ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमलों में एक भारतीय नागरिक घायल हो गया है. इन हमलों में यूएई में तीन विदेशी नागरिकों की मौत हुई है और 58 लोग घायल हुए हैं. रविवार को दुबई, अबू धाबी, रियाद और दोहा समेत इजरायल और कुवैत में भी धमाकों की नई लहर देखी गई.

यूएई में ईरान के हमले में एक भारतीय घायल, अब कैसी है उसकी हालत?Zoom

ईरान के हमले में यूएई में एक भारतीय घायल

ईरान पर जारी अमेरिका और इजरायल कहर बनकर टूटे हैं. ईरान के लगभग सभी टॉप लीडर मारे गए हैं. वहीं, ईरान अभी खतरनाक रूप से पलटवार कर रहा है. ईरान यूएई (UAE) पर भी लगातार हमले कर रहा है. ईरान के भीषण मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच एक भारतीय नागरिक भी घायल हुआ है. भारतीय दूतावास ने इस बात की पुष्टि की है कि घायल भारतीय की हालत अब पूरी तरह से खतरे से बाहर है. दूतावास लगातार अस्पताल प्रशासन के संपर्क में है और पीड़ित को हर संभव चिकित्सा सहायता दी जा रही है.

यूएई रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 28 फरवरी 2026 से शुरू हुए इन हमलों में सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें और घातक ड्रोन दागे गए हैं. हालांकि, इनमें से ज्यादातर को एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया. कुछ ड्रोन रिहायशी इलाकों में गिरे, जिससे कई लोगों को मामूली चोटें आईं और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है. इन त्रासद घटनाओं में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 58 लोग घायल बताए गए हैं.

खामनेई की मौत के बाद बौखलाया ईरान

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खमेनेई की हत्या के बाद बौखलाए ईरान ने अपने हमलों को और तेज कर दिया है. रविवार को खाड़ी के प्रमुख शहरों- दोहा, रियाद, दुबई और अबू धाबी में विस्फोटों की एक ताजा और खौफनाक लहर महसूस की गई. ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड्स’ (IRGC) ने आधिकारिक तौर पर इस “बड़े पैमाने के” हमले का ऐलान किया है. खाड़ी देशों के अलावा, मनामा, यरुशलम और तेल अवीव में भी जोरदार धमाकों की खबरें सामने आई हैं.

152 मिसाइल सफलतापूर्वक नष्ट किए

हमलों की भयावहता का अंदाजा यूएई के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक विस्तृत बयान से लगाया जा सकता है. मंत्रालय ने खुलासा किया कि यूएई के हवाई क्षेत्र में 165 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता चला था, जिनमें से 152 को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया और दो क्रूज मिसाइलों को भी इंटरसेप्ट किया गया. इसके अलावा, कुल 541 ईरानी ड्रोन भी डिटेक्ट किए गए, जिनमें से 506 को हवा में ही खाक कर दिया गया. यूएई में जान गंवाने वाले तीन लोगों की पहचान पाकिस्तानी, नेपाली और बांग्लादेशी नागरिक के रूप में हुई है.

मिडिल ईस्ट में विनाशकारी जंग

इन भीषण मिसाइल हमलों का असर अब पूरे मिडिल ईस्ट पर विनाशकारी रूप से पड़ रहा है. इजरायली अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इन नवीनतम मिसाइल हमलों में उनके देश में पांच लोगों की मौत हुई है और दर्जनों अन्य घायल हुए हैं. वहीं, कुवैत के अधिकारियों ने भी रिपोर्ट दी है कि ईरानी हमलों की शुरुआत के बाद से उनके देश में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं. पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व...और पढ़ें

First Published :

March 01, 2026, 22:17 IST

Read Full Article at Source