जिम्बाब्वे को घर वापसी के लिए करना होगा इंतजार, ईरान-इजरायल वॉर के बीच फंसी टीम

2 hours ago

होमcricket

जिम्बाब्वे को घर वापसी का करना होगा इंतजार, ईरान-इजरायल वॉर के बीच फंसी टीम

Last Updated:March 01, 2026, 22:16 IST

Zimbabwe Cricket Team: टी20 विश्व कप में अपना अभियान पूरा करने के बाद जिम्बाब्वे टीम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और दुबई एयरपोर्ट बंद होने की वजह से घर लौटने की योजना पर साफ जानकारी का इंतजार कर रही है. जिम्बाब्वे ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप में अपना आखिरी मैच खेला. टीम के कई खिलाड़ियों को सोमवार सुबह उड़ान भरनी थी, लेकिन उनकी योजनाओं को रोक दिया गया है.

जिम्बाब्वे को घर वापसी का करना होगा इंतजार, ईरान-इजरायल वॉर के बीच फंसी टीमZoom

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप में अपना अभियान पूरा करने के बाद जिम्बाब्वे टीम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और दुबई एयरपोर्ट बंद होने की वजह से घर लौटने की योजना पर साफ जानकारी का इंतजार कर रही है. सुपर-8 के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को दक्षिण अफ्रीका से हार मिली थी. टीम पहले ही सुपर-8 से आगे नहीं जा सकती थी और खिलाड़ियों की यात्रा की योजना बन चुकी थी. कप्तान सिकंदर रजा की टीम के ज्यादातर खिलाड़ी सोमवार सुबह दिल्ली से तीन हिस्सों में रवाना होने वाले थे, लेकिन कोच जस्टिन सैमन्स ने बताया कि अब इन योजनाओं को रोक दिया गया है.

जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ग्रीम क्रीमर दुबई में रहते हैं और एयरस्पेस बंद होने के बाद उनकी यात्रा भी तय नहीं है. टीम के खिलाड़ियों को दुबई से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी थी. कोच सैमन्स ने कहा कि ऐसी स्थिति में ध्यान भटकना आसान है, लेकिन सबका फोकस खेल पर ही था. उन्होंने बताया कि टीम के अंदर घर लौटने की चर्चा हो रही थी, लेकिन मैदान पर सबका ध्यान मैच पर था. रविवार को टीम को कोई नई जानकारी नहीं मिली. दुबई एयरपोर्ट बंद होने की वजह से अदीस अबाबा से इथियोपियन एयरलाइंस के जरिए घर लौटना एक विकल्प हो सकता है.

आईसीसी ने कहा है कि भारत और श्रीलंका में हुए टी20 विश्व कप से लौट रहे खिलाड़ियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है. यह कदम अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद उठाया गया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी भी टूर्नामेंट में है और उसे चार मार्च को कोलकाता में सेमीफाइनल खेलना है. दक्षिण अफ्रीका के कोच शुक्री कॉनराड ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव की चर्चा खिलाड़ियों के बीच हो रही है, लेकिन टीम का ध्यान खेल पर है और प्रबंधन और आईसीसी पर भरोसा है. अभी उनका पूरा ध्यान कोलकाता में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच पर है.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा...और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

March 01, 2026, 22:16 IST

Read Full Article at Source