Last Updated:March 01, 2026, 21:33 IST
Bihar Board Inter Answer Key 2026 : बिहार बोर्ड इंटरमीएट परीक्षा में पूछे गए ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों की आंसर-की जारी हो गई है. बोर्ड ने साथ ही यह भी कहा है कि अगर किसी उत्तर पर संदेह हो तो छात्र ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं.

Bihar Board Inter Answer Key 2026 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 28 फरवरी 2026 को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की आंसर-की जारी कर दी है. अब जो भी छात्र-छात्राएं अपने सवालों के जवाब मिलाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकते हैं. बोर्ड ने साथ ही यह भी कहा है कि अगर किसी उत्तर पर संदेह हो तो छात्र ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं.
इस बार इंटर परीक्षा में कुल अंकों का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित था. इन सवालों की जांच ओएमआर शीट के जरिए की गई है. बोर्ड के अनुसार आंसर-की विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई है और सभी विषयों के लिए उपलब्ध करा दी गई है. आंसर-की में हर प्रश्न का क्वेश्चन आईडी और सही ऑप्शन आईडी भी दिया गया है ताकि छात्रों को मिलान करने में परेशानी न हो.
6 मार्च तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
अगर किसी छात्र को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो वह 6 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है. बोर्ड ने साफ कहा है कि तय समय के बाद या ऑफलाइन तरीके से भेजी गई कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी. इसलिए जिन छात्रों को ऑब्जेक्शन करना है, वे समय रहते आवेदन जरूर कर दें.
ऐसे चेक करें आंसर-की
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएँ.
इसके बाद answer key वाले लिंक पर क्लिक करें.
अब PDF डाउनलोड करके अपने प्रश्नों का मिलान करें.
ऐसे दर्ज करें आपत्ति
वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या objection.biharboardonline.com खोलें.
“Register Objection Regarding Answer Key” लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना रोल कोड और रोल नंबर भरें.
जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनकर सबमिट कर दें.
13 लाख से अधिक छात्रों ने दी है 12वीं की परीक्षा
बता दें कि इंटरमीडिएट परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित हुई थी. इस साल करीब 13.18 लाख छात्रों ने परीक्षा दी, जिसके लिए राज्यभर में 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. पिछले साल भी लगभग 12.9 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था. अब छात्र answer key देखकर अपने संभावित अंक का अंदाजा लगा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं.
About the Author
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे...और पढ़ें
Location :
Patna,Patna,Bihar
First Published :
March 01, 2026, 21:33 IST

1 hour ago
