मेले में मिला भविष्य का रास्ता! दौसा में 250 युवाओं को मिली नौकरी, 17 कंपनियों ने दी बड़ी सौगात

2 hours ago

Last Updated:March 06, 2026, 08:41 IST

Dausa Yuva Sambal Mela Employment: दौसा के राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित युवा संबल मेले में 17 निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान 250 से अधिक युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया और कुछ को मौके पर ही ऑफर लेटर सौंपे गए. जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस मेले में युवाओं को रोजगार के साथ-साथ सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई.

Dausa Yuva Sambal Mela Employment: मेले का नाम सुनते ही आमतौर पर धार्मिक आयोजनों, झूलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तस्वीर सामने आती है लेकिन दौसा में एक ऐसा मेला आयोजित हुआ जिसने युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने का काम किया. जिला प्रशासन और जिला रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज परिसर में युवा संबल मेले का आयोजन किया गया. इस मेले का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था.

रोजगार मेले में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. युवाओं ने विभिन्न निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों के सामने साक्षात्कार दिए और रोजगार पाने के लिए अपनी योग्यता प्रस्तुत की. कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी श्याम लाल शर्मा तथा उद्योग विभाग के महाप्रबंधक मेघराज मीणा मौजूद रहे. अधिकारियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार पाने का अच्छा अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने कौशल विकास के महत्व पर भी जोर दिया.

17 कंपनियों ने 250 युवाओं को चुना
मेले में एलआईसी, ऑटोमोबाइल, मेडिकल और सिक्योरिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों की 17 निजी कंपनियों ने भाग लिया. कंपनियों ने फील्ड ऑफिसर, सुरक्षा प्रहरी और सुपरवाइजर सहित कई पदों के लिए युवाओं का साक्षात्कार लिया. अभ्यर्थियों ने क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कराया था जिनमें से 250 से अधिक युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया. सिटी हॉस्पिटल दौसा की ओर से चयनित तीन अभ्यर्थियों को मंच पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बन गया.

सरकारी योजनाओं की भी मिली जानकारी
शिविर में शामिल निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं को आवश्यक योग्यता और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया. इसके साथ ही उद्योग विभाग, नगर परिषद तथा कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए. इन स्टॉल्स के माध्यम से युवाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र अभ्यर्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया. प्रशासन का मानना है कि ऐसे मेले युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं.

About the Author

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a seasoned multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience across digital media, social media management, video production, editing, content...और पढ़ें

Location :

Dausa,Dausa,Rajasthan

First Published :

March 06, 2026, 08:41 IST

Read Full Article at Source