Rajasthan News Live: महिला दिवस पर रोडवेज बसों में फ्री यात्रा, सीएम भजनलाल ने दी टीम इंडिया को बधाई

1 hour ago

Last Updated:March 06, 2026, 08:24 IST

Rajasthan News Live: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी और आज वे जयपुर में सेना दिवस परेड संकलन का विमोचन करेंगे. जयपुर के हाथोज में फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान हुआ है जबकि बानसूर में हिस्ट्रीशीटर की गोली लगने से मौत हो गई है. महिला दिवस पर 8 मार्च को राजस्थान रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं के लिए यात्रा फ्री रहेगी.

 महिला दिवस पर रोडवेज बसों में फ्री यात्रा. सीएम ने दी टीम इंडिया को बधाईZoom

Rajasthan News Live:

Rajasthan News Live: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई दी है. उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार जज्बे और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस जीत से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है. मुख्यमंत्री ने फाइनल मुकाबले के लिए भी टीम को अपनी अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं.

सीएम भजनलाल शर्मा का आज का कार्यक्रम: सेना दिवस परेड संकलन का विमोचन और उद्यमी सम्मान समारोह
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. शाम 4:30 बजे वे मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘सेना दिवस परेड-2026’ के संकलन का विमोचन करेंगे. इसके बाद शाम 6:30 बजे वे जगतपुरा स्थित वरमाला रिसोर्ट पहुंचेंगे, जहाँ स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन और उद्यमी सम्मान समारोह में भाग लेंगे.

जयपुर: हाथोज की फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
जयपुर के हाथोज क्षेत्र स्थित नारायण सिटी में एक फर्नीचर और गद्दे बनाने की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान और कच्चा माल जलकर राख हो गया. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

बानसूर: साथी के हाथ से अचानक चली गोली, हिस्ट्रीशीटर महेश गुर्जर की मौत
कोटपूतली के बानसूर थाना क्षेत्र के मुगलपुर गांव में एक सनसनीखेज हादसा हुआ है. हिस्ट्रीशीटर महेश गुर्जर अपने साथियों के साथ खेत में बैठा था, तभी पास में बैठे एक साथी के हथियार से अचानक गोली चल गई. गोली महेश के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

महिला दिवस का तोहफा: राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाएं करेंगी मुफ्त यात्रा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं को विशेष तोहफा दिया है. 8 मार्च को राज्य की सीमा के भीतर सभी साधारण श्रेणी की रोडवेज बसों में यात्रा पूरी तरह मुफ्त रहेगी. परिवहन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, यह सुविधा केवल साधारण बसों पर लागू होगी; वातानुकूलित (AC), वोल्वो और अखिल भारतीय परमिट वाली बसों में यह छूट मान्य नहीं होगी.

About the Author

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a seasoned multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience across digital media, social media management, video production, editing, content...और पढ़ें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

March 06, 2026, 08:24 IST

Read Full Article at Source