Last Updated:July 23, 2025, 13:48 IST
Henley Passport Index: भारत का पासपोर्ट रैंकिंग में 77वें स्थान पर पहुंचा है. अब 59 देशों में वीजा फ्री यात्रा संभव है. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार भारत पिछले साल 80वें स्थान पर था.

हाइलाइट्स
भारत का पासपोर्ट 77वें स्थान पर पहुंचा.अब भारतीय 59 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं.हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में सिंगापुर शीर्ष पर है.Henley Passport Index: भारत के पासपोर्ट का दबदबा और बढ़ गया है. अब आप बिना वीजा के 59 देशों की यात्रा कर सकते हैं. भारत को दुनिया भर के देशों के पासपोर्ट की ग्लोबल रैंकिंग में 77वें स्थान पर रखा गया है. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रिपोर्ट मंगलवार को जारी हुई. यह रैंकिंग पासपोर्ट पर बिना वीजा के यात्रा कर सकने वाले देशों की संख्या के आधार पर तैयार की गई है. भारत पिछले साल इंडेक्स में 80वें स्थान पर था. अब उसकी तुलना में तीन स्थान ऊपर आया है. अब भारत तीन अन्य देशों- बुर्किना फासो, कोट डी आइवर और सेनेगल के साथ 77वें स्थान पर है. भारत समेत ये तीनों देश 59 देशों में वीजा रहित यात्रा की अनुमति देते हैं. यानी 59 देशों में भारतीय वीजा के बगैर जा सकते हैं.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की रैंकिंग भारतीय पासपोर्ट के लिए लगातार दूसरी बार सुधार का प्रतीक है. बिना वीजा के यात्रा करने वाले देशों की कुल संख्या की बात करें तो पिछले साल भारत में यह संख्या 62 थी. हालांकि, यह रैंकिंग उस साल अन्य देशों के पासपोर्ट के प्रदर्शन पर भी निर्भर करती है. पाकिस्तान की रैंकिंग में भी सुधार आया है. भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान इस इंडेक्स में 96वें स्थान पर है. वह पिछले साल के 101वें स्थान पर था. भारतीय अफ्रीका के 19 देशों, एशिया के 18 देशों, उत्तरी अमेरिका के 10 देशों, ओशिनिया क्षेत्र के 10 देशों और दक्षिण अमेरिका के एक देश में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं.
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में सिंगापुर इस साल भी टॉप पर है. यह 194 देशों को वीजा फ्री यात्रा प्रदान करता है. साल 2024 में सिंगापुर, जापान, जर्मनी, इटली, स्पेन और फ्रांस के साथ टॉप पर था. मगर इस बार वह अकेला है. दूसरे स्थान पर जापान और कोरिया संयुक्त रूप से हैं. तीसरे स्थान पर डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली और स्पेन हैं. इन देशों के नागरिक बिना वीजा के 189 देशों की यात्रा कर सकते हैं.
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स एक वैश्विक रैंकिंग है, जो पासपोर्ट की ताकत को मापता है. यह दर्शाता है कि कितने देशों में बिना वीजा या वीजा-ऑन-अराइवल के प्रवेश मिल सकता है. इसे हेनले एंड पार्टनर्स और इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा के आधार पर तैयार किया जाता है.
वो 59 देश, जहां भारतीय वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं:
1. अंगोला (अफ्रीका)
2. बारबाडोस (नॉर्थ अमेरिका)
3. भूटान (एशिया)
4. बोलीविया (साउथ अमेरिका)
5. ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह ( नॉर्थ अमेरिका)
6. बुरुंडी (अफ्रीका)
7. कंबोडिया (एशिया)
8. केप वर्डे द्वीप समूह (अफ्रीका)
9. कोमोरो द्वीप समूह (अफ्रीका)
10. कुक द्वीप समूह (ओशिनिया)
11. जिबूती (अफ्रीका)
12. डोमिनिका ( नॉर्थ अमेरिका)
13. इथियोपिया (अफ्रीका)
14. फ़िजी (ओशिनिया)
15. ग्रेनाडा (उत्तरी अमेरिका)
16. गिनी बिसाऊ (अफ्रीका)
17. हैती (उत्तरी अमेरिका)
18. इंडोनेशिया (एशिया)
19. ईरान (एशिया)
20. जमैका (उत्तरी अमेरिका)
21. जॉर्डन (एशिया)
22. कजाकिस्तान (एशिया)
23. केन्या (अफ्रीका)
24. किरिबाती (ओशिनिया)
25. लाओस (एशिया)
26. मकाओ (एशिया)
27. मेडागास्कर (अफ्रीका)
28. मलेशिया (एशिया)
29. मालदीव (एशिया)
30. मार्शल द्वीप (ओशिनिया)
31. मॉरीशस(एशिया)
32. माइक्रोनेशिया (ओशिनिया)
33. मंगोलिया (एशिया)
34. मोंटसेराट (उत्तरी अमेरिका)
35. मोजाम्बिक (अफ्रीका)
36. म्यांमार (एशिया)
37. नामीबिया (अफ्रीका)
38. नेपाल (एशिया)
39. नीयू (ओशिनिया)
40. पलाऊ द्वीप समूह (ओशिनिया)
41. फिलीपींस (एशिया)
42. कतर (एशिया)
43. रवांडा (अफ़्रीका)
44. समोआ (ओशिनिया)
45. सेनेगल (अफ्रीका)
46. सेशेल्स (अफ्रीका)
47. सिएरा लियोन (अफ्रीका)
48. सोमालिया (अफ्रीका)
49. श्रीलंका (एशिया)
50. सेंट किट्स और नेविस (उत्तरी अमेरिका)
51. सेंट लूसिया (उत्तरी अमेरिका)
52. सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस (उत्तरी अमेरिका)
53. तंजानिया (अफ्रीका)
54. थाईलैंड (एशिया)
55. तिमोर-लेस्ते (एशिया)
56. त्रिनिदाद और टोबैगो (अफ्रीका)
57. तुवालु (ओशिनिया)
58. वानुअतु (ओशिनिया)
59. ज़िम्बाब्वे (अफ्रीका)
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho...और पढ़ें
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho...
और पढ़ें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi