भागलपुर में मेट्रो का नया अपडेट, तीन लाइनों में दौड़ेगी ट्रेन, जानिए और क्या होगा खास

1 hour ago

Last Updated:February 22, 2026, 14:57 IST

Bhagalpur News: भागलपुर स्मार्ट सिटी जल्द ही मेट्रो सिटी में बदल जाएगा. अब भागलपुर में भी मेट्रो से सफर कर पाएंगे. इसके लिए दूसरी सर्वे भी शुरू हो गई है. पहली सर्वे रिपोर्ट सौंप दी गयी थी अब दूसरे सर्वे रिपोर्ट भी जल्द सौंपी जाएगी. यहां पर तीन लाइनों में मेट्रो चलेगी जिससे लोगों को जाम से तो राहत मिलेगी

स्मार्ट सिटी से मेट्रो सिटी की ओर बढ़ा भागलपुर, तीन लाइनों में दौड़ेगी मेट्रोZoom

भागलपुर स्मार्ट सिटी जल्द ही मेट्रो सिटी में बदल जाएगा. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं. क्योंकि अब भागलपुर में भी मेट्रो से सफर कर पाएंगे. इसके लिए दूसरी सर्वे भी शुरू हो गई है. पहली सर्वे रिपोर्ट सौंप दी गयी थी अब दूसरे सर्वे रिपोर्ट भी जल्द सौंपी जाएगी. यहां पर तीन लाइनों में मेट्रो चलेगी जिससे लोगों को जाम से तो राहत मिलेगी ही इसके साथ साथ काफी कम समय मे यात्रा भी लोग कर पाएंगे.

दरअसल आपको बता दें कि यहां पर तीन लाइनों में मेट्रो दौड़ेगी. रेड, ब्लू और ग्रीन लाइनों में मेट्रो का परिचालन होगा. इसके लिए सर्वे एजेंसी के द्वारा ईस्ट वेस्ट और नार्थ साउथ कॉरिडोर के लिए स्टेशन बेस व लाइन के लिए सर्वे शुरू कर दी गयी है. जब इसको लेकर सर्वे टीम के एक अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ये दूसरे फेज का सर्वे शुरू हुआ है. इसमें यह देखा जा रहा है कि कहां पर स्टेशन के लिए और कैसे लाइन बिछाई जा सकती है. इसके पूरा होते ही डिजिटल मैप बनाकर तैयार किया जाएगा.

तीन लाइनों में दौड़ेगी मेट्रो
ये मेट्रो की नींव भी मानी जाती है यानी कि इस मैप में वो सारी जानकारी रहती है जो शहर में है. यानी कि भवन, नाला, सड़क, नदी, पहाड़, सड़क के नीचे पानी पाइप लाइन, बिजली पाइप लाइन समेत सभी चीजें मौजूद रहती है. इसके आधार पर ही मेट्रो की जमीन पर नींव रखी जाती है. अभी भागलपुर में दो जगहों पर यार्ड भी बनाये जाएंगे. एक ईस्ट वेस्ट तो दूसरा नार्थ साउथ कॉरिडोर में यार्ड होगा जहां मेट्रो लगाने की सुविधा होगी.

दो कॉरिडोर में मेट्रो तैयार होगा
आपको बता दें कि दो कॉरिडोर में मेट्रो तैयार होगा. जिसमें ईस्ट वेस्ट व नार्थ साउथ शामिल हैं. इस कॉरिडोर में कुल 22 स्टेशन होंगे. पहला कॉरिडोर 17 किलोमीटर लम्बा होगा जो सबौर से चंपानगर तक बनेगा. दूसरा कॉरिडोर 12 किलोमीटर लम्बा होगा जो भागलपुर से वातुविहार तक होगा. सभी का इन्टरचेंजिग स्टेशन भागलपुर स्टेशन के समीप तैयार होगा. वहिं यार्ड के लिए जमीन तलाशी जा रही है. जगदीशपुर व विश्वविद्यालय के समीप जमीन तलाशने का कार्य किया जा रहा है. यहां पर ही यार्ड बनाया जा सकता है. इसके बनते ही लोगो को काफी फायदा होगा. लोगो को यात्रा करने में आसानी होगी. यह रिपोर्ट सम्बमिट होते ही आगे का कार्य शुरू हो जाएगा.

Location :

Bhagalpur,Bihar

First Published :

February 22, 2026, 14:57 IST

Read Full Article at Source